पूर्व बसपा एमएलसी समेत चार के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज

Summary :

इस मामले में चारों आरोपियों के खिलाफ सदर बाजार थाने में धोखाधड़ और कूटरचित दस्तावेज तैयार करने की धाराओं में मामला दर्ज किया है।

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर सदर बाजार थाने में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के पूर्व विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) इकबाल उर्फ बाल्ला, दो पूर्व जिला खनन अधिकारियों समरेन्द्र कुमार दास और राजकुमार संगम, खनन कर्मचारी अफजाल अहमद के खिलाफ धोखाधड़ का मामला दर्ज कराया है। 
पुलिस अधीक्षक (शहर) विनीत भटनागर ने आज यहां बताया कि सामाजिक संगठन सेव इंडिया सोसायटी के सचिव ठाकुर रणवीर सिंह ने अवैध खनन के खिलाफ आवाज उठाए जाने से नाराज होकर खनन कारोबारी इकबाल बाल्ला ने खनन अधिकारियों के तत्कालीन उच्च अफसरों से सांठगांठ कर सवा चार करोड़ का फर्जी नोटिस जारी कर दिया था। उस नोटिस को उच्च न्यायालय ने खारिज कर दिया था। अब पुलिस ने इस मामले में चारों आरोपियों के खिलाफ सदर बाजार थाने में धोखाधड़ और कूटरचित दस्तावेज तैयार करने की धाराओं में मामला दर्ज किया है। 
उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। इस मामले में आरोपी सेव इंडिया सोसायटी के सचिव रणवीर सिंह ने डीआईजी उपेंद्र अग्रवाल और एसएसपी दिनेश कुमार प्रभु से आरोपितों के खिलाफ शीघ, से शीघ, कड़ी कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की है। गौरतलब है कि इसके पहले पुलिस ने उपरोक्त आरोपियों के खिलाफ अवैध खनन आदि का मामला दर्ज कराया गया है।

Desk Team