स्वामी चिन्मयानंद प्रकरण में वायरल वीडियो मामले में चिन्मयानंद सहित पांचों आरोपियों की आवाज के नमूने लेने के लिए विशेष जांच दल (एसआईटी) द्वारा अदालत में दायर की गई याचिका पर शनिवार को फैसला आएगा।
चिन्मयानंद के वकील ओम सिंह ने शुक्रवार को बताया कि एसआईटी ने बृहस्पतिवार को सीजेएम ओमवीर सिंह की अदालत में चिन्मयानंद, यौन शोषण का आरोप लगाने वाली लड़की और रंगदारी मांगने के आरोपी संजय, विक्रम तथा सचिन की आवाज के नमूने लेने के लिए अर्जी दाखिल की थी। उन्होंने बताया कि अदालत ने फैसला सुरक्षित रखते हुए कल शनिवार को आदेश सुनाने का तिथि मुकर्रर की है।
उल्लेखनीय है कि चिन्मयानंद मामले में एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें कथित तौर पर लड़की और उसके साथी पांच करोड़ रुपये की रंगदारी के संबंध में आपस में बातचीत करते दिखते हैं। इसी वीडियो की सत्यता को परखने के लिए एसआईटी ने आरोपियों की आवाज के नमूने लेने के लिए अर्जी दी थी। एसआईटी ने चिन्मयानंद की आवाज के नमूने लेने के लिए भी अर्जी दी थी।


Download Android App
Download iOS App



