कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में वैदिक मंत्र, सोहर और कृष्ण भजन के बीच त्योहार मनाया। योगी आदित्यनाथ ने गुरू गोरखनाथ, महंत दिग्विजय नाथ और महंत अवैद्यनाथ का आर्शीवाद लेने के बाद मंदिर परिसर में स्थित गोशाला में कुछ समय बिताया।
सुशांत सिंह केस : माफी की मांग पर बोले राउत-मैंने जो कहा जानकारी के आधार पर कहा
योगी ने बाल कृष्ण (नंद गोपाल) की मूर्ति को झूले में रखा। भगवान श्री कृष्ण के जन्म के बाद करीब आधे घंटे तक भजन गाये गये। इसके बाद योगी, मुख्य पुजारी कमलनाथ, मुख्य पुरोहित आचार्य रामानुज त्रिपाठी सहित अन्य लोगों ने पूजा अर्चना की। तिवारी ने बताया कि भजन का कार्यक्रम रात आठ बजे से आरंभ हो गया था।


Download Android App
Download iOS App



