पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पहली पुण्यतिथि के मौके पर शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश के 18 मंडलों में अटली जी के नाम पर आवासीय विद्यालय बनाए जाएंगे। इसके साथ ही उनके नाम नाम पर बटेश्वर में एक स्मारक भी बनाया जा रहा है।
राजधानी के लोकभवन में शुक्रवार को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पहली पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि देने के बाद सीएम योगी ने कहा कि 18 मंडलों में अटली जी के नाम पर आवासीय विद्यालय बनाए जाएंगे और प्रदेश सरकार बटेश्वर में उनके नाम पर स्मारक भी बनवा रही है।

सीएम योगी ने बताया कि अटल जी की स्मृति में डीएवी कॉलेज, कानपुर में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की स्थापना के लिए भी पांच करोड़ रुपए की व्यवस्था की गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि देते हुए उन्हें याद किया और कहा कि आज भी सभी की जुबां पर अटल जी का ही नाम है और हर किसी के मन में उनके लिए सम्मान है।
सीएम योगी ने कहा, ‘‘अटल जी की नजर में कोई भी व्यक्ति छोटा बड़ा नहीं था। वो सदैव कहते थे कि मैं मरने से नहीं डरता हूं, बदनामी से डरता हूं।’’ मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘अटल जी के विचार प्रेरणा के स्त्रोत हैं। उन्होंने राजनीति में पारदर्शिता के साथ काम किया। उन्होंने अखंड भारत का सपना देखा था। (जम्मू कश्मीर से)अनुच्छेद 370 (के प्रावधानों को) हटाकर सरकार ने उनको श्रद्धांजलि दी है।’’
कविनगर में दरोगा ने गोली मारकर की आत्महत्या, बागपत में थे तैनात
सीएम योगी ने कहा अटल जी के सम्मान में प्रदेश सरकार ने अनेक कदम उठाए हैं और लखनऊ में बने इकाना स्टेडियम का नाम अटल जी के नाम पर रखा गया है, इसके साथ ही लखनऊ में चिकित्सा विश्वविद्यालय प्रक्रिया में है जबकि बलरामपुर में केजीएमयू का सेटेलाइट सेंटर स्थापित किया जा रहा है, जिसे कालांतर में मेडिकल कॉलेज के रूप में विकसित किया जाएगा।
इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, विधानसभा अध्यक्ष ह्रदय नारायण दीक्षित समेत कई बड़े नेता शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने 25 दिसंबर को लोकभवन में अटल जी की 25 फुट की प्रतिमा का अनावरण करने की घोषणा की।


Download Android App
Download iOS App



