उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एक बार फिर अयोध्या का दौरा करेंगे। सीएम योगी आज लगभग 3 घंटे से ज्यादा अयोध्या में रहेंगे। इस दौरान वह रामलला और पवन पुत्र हनुमान के के दर्शन करेंगे। साथ ही वह अशर्फी भवन में जगदगुरू रामानुजाचार्य स्वामी श्रीधराचार्य महाराज के सानिध्य में हो रहे विविध धार्मिक अनुष्ठान में शामिल होंगे।
जानें पूरा शेड्यूल
सीएम योगी आदित्यनाथ आज दोपहर अशर्फी भवन के धार्मिक अनुष्ठान में भाग लेने पहुंचेंगे। सीएम योगी आज करीब 11:00 बजे अयोध्या पहुंचेंगे। सीएम योगी 11:20 हनुमानगढ़ी में दर्शन करेंगे, फिर 11:35 पर रामलला के दर्शन करेंगे। राम मंदिर में पूजा के बाद 11:55 से अशर्फी भवन पर हो रहे पंचायतन महायज्ञ मे शामिल होगे। जिसके बाद सीएम योगी रामकथा हेलीपैड से लखनऊ के लिए रवाना होंगे। सीएम के अयोध्या आगमन को लेकर जिला प्रशासन ने राम कथा पार्क हैलीपेड पर निरीक्षण किया।
2.30 घंटे तक रहेंगे सीएम
गौरतलब है कि अशर्फी भवन मंदिर में पंच नारायण महायज्ञ, श्रीमद् भागवत कथा पाठ 17 दिसंबर से शुरू हुआ है और 23 दिसंबर को समाप्त होगा। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल अयोध्या पहुंचेंगे और अशर्फी भवन में चल रहे श्रीमद्भागवत पाठ में शामिल होंगे। अयोध्या के डीएम ने बताया कि मुख्यमंत्री अयोध्या पहुंचने के बाद सर्वप्रथम हनुमानगढी और रामजन्मभूमि में दर्शन करेंगे। मुख्यमंत्री लगभग 3 घंटे अयोध्या में रहेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री का कुछ समय आरक्षित भी है।


Download Android App
Download iOS App



