नवरात्र के पहले दिन योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को देवीपाटन मंदिर मे माँ पाटेश्वरी के दर्शन कर पूजा की। इसके साथ ही उन्होंने आदर्श गौ सेवा केंद्र का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय दौरे पर बलरामपुर पर हैं। दौरे के दूसरे दिन शनिवार को उन्होने सुबह देवीपाटन मंदिर मे स्थित माँ पाटेश्वरी का दर्शन किया और पूजा अर्चना की।मुख्यमंत्री ने आज मंदिर परिसर मे बने आदर्श गौ सेवा केन्द, का भी शुभारंभ किया।
उन्होने मंदिर के महंत और पुजारियो से भी मुलाकात की और मंदिर का जायजा लिया। आदित्यनाथ देवीपाटन मंदिर के पीठाधीश्वर है। जिसके चलते उनका यहाँ आना जाना लगा रहता है। मुख्यमंत्री ने पुलिस लाइन मे आयोजित एक कार्यक्रम के जरिये महिला शक्ति योजना का शुभारंभ किया और गोरखपुर के लिए रवाना हो गये।


Download Android App
Download iOS App



