CM Yogi का Noida दौरा, 14 उद्यमियों को 617 करोड़ का चेक और कई परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे

Summary :

NTPC में महाराणा प्रताप की प्रतिमा का उद्घाटन करेंगे

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को नोएडा और ग्रेटर नोएडा में कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। इस दौरे के दौरान सीएम योगी 14 उद्यमियों को प्रोत्साहन राशि के रूप में 617 करोड़ रुपये का चेक देंगे। इसके साथ ही, वह शहरवासियों को करोड़ों की सौगात भी देंगे।

Gautambudh Nagar: CM Yogi 900 करोड़ की परियोजनाओं का देंगे तोहफा

सीएम योगी आदित्यनाथ सुबह 10:40 बजे सेक्टर 128 स्थित जेपी विशटाउन के हेलीपैड पर पहुंचे। इसके बाद वह सिफी डाटा सेंटर का उद्घाटन करने के बाद सुबह 11:35 बजे सेक्टर 145 स्थित माइक्रोसॉफ्ट कंपनी के ऑफिस का भूमिपूजन और एमएक्यू सॉफ्टवेयर कंपनी का लोकार्पण करेंगे। 12:50 बजे शारदा हॉस्पिटल पहुंचेंगे, जहां 600 बिस्तरों वाले अस्पताल का लोकार्पण करेंगे।

सीएम योगी इसके बाद 2:45 बजे एनटीपीसी में महाराणा प्रताप की प्रतिमा का उद्घाटन करेंगे। 3:21 बजे जनसभा को संबोधित करेंगे। 4:10 बजे आवाडा सोलर मैन्युफैक्चरिंग यूनिट की एक यूनिट का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। इसके अलावा, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करीब 1467 करोड़ रुपये की 97 परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। शाम के समय, करीब 5 बजे सीएम योगी दिल्ली सफदरजंग एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे।

उनके इस दौरे को देखते हुए यातायात विभाग ने डायवर्सन प्लान जारी कर दिया है और सुरक्षा व्यवस्था में करीब 500 पुलिसकर्मी अलग-अलग हिस्से पर तैनात किए गए हैं। इसके अलावा ट्रैफिक कंट्रोल रूम से भी सभी मार्गों पर नजर रखी जाएगी। सीसीटीवी कैमरों के जरिए चप्पे-चप्पे पर पुलिस निगरानी करेगी। घर से निकलने वाले वाहन चालक पहले ट्रैफिक डायवर्जन प्लान देखकर ही घर से बाहर निकलें। ऐसी अपील यातायात विभाग द्वारा की गई है। यह दौरा नोएडा और ग्रेटर नोएडा के विकास को लेकर एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा, जिससे इन क्षेत्रों में रोजगार के अवसरों के साथ-साथ इन्फ्रास्ट्रक्चर का भी विकास होगा।

News Desk

News Desk is the editorial team of Punjab Kesari. This article is based on information provided by IANS.