गोंडा में रामजानकी मंदिर के पुजारी सम्राट दास को भूमाफियाओं ने गोली मार दी।
भूमाफियाओं और सत्ता के गठजोड़ ने उप्र को अपराध के हवाले कर दिया है।
सरकार की जवाबदेही शून्य है, सीएम की संवेदना मरी है, बतौलेबाजी बढ़ी है। यह कथित रामराज्य है जहां कोई सुरक्षित नहीं है। pic.twitter.com/faCR1g0eYm
— Ajay Kumar Lallu (@AjayLalluINC) October 11, 2020
यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने ट्वीट किया, ”गोंडा में रामजानकी मंदिर के पुजारी सम्राट दास को भूमाफियाओं ने गोली मार दी। भूमाफियाओं और सत्ता के गठजोड़ ने उत्तर प्रदेश को अपराध के हवाले कर दिया है। सरकार की जवाबदेही शून्य है, सीएम की संवेदना मरी है, बतोलेबाजी बढ़ी है. यह कथित रामराज्य है जहां कोई सुरक्षित नहीं है।” वहीं यूपी कांग्रेस अध्यक्ष ने एक फेसबुक पोस्ट में भी यूपी सरकार पर निशाना साधा। फेसबुक पोस्ट में उन्होंने एक मैप भी पोस्ट किया जिसमें यह उल्लेख था कि प्रदेश में कहां-कहां साधुओं को निशाना बनाया गया है।


Download Android App
Download iOS App



