लखनऊ में आधा दर्जन वकीलों के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद जिला न्यायधीश दिनेश कुमार शर्मा ने कचहरी परिसर को फिर से दो दिन के लिए बंद कर दिया है। इस दौरान पूरे परिसर में सैनिटाइजेशन का काम होगा। इसी कारण चार व पांच सितंबर को कचहरी परिसर बंद रहेगा।
हालांकि उनका यह आदेश अयोध्या प्रकरण की विशेष अदालत, रेलवे दावा अधिकरण, कामर्शियल कोर्ट व पारिवारिक न्यायालय पर लागू नहीं होगा। ये अदालतें इस संदर्भ में स्वंय निर्णय लेंगी। सीबीए का कहना था कि गुरुवार को भी कोरोना की जांच कराई गई। जिसमें कई वकीलों की रिपोर्ट पाजिटिव आई है।
यह सभी वकील कचहरी परिसर में लगातार आते रहते हैं। उनका बहुतों से मिलना-जुलना होता है, ऐसे में कोरोना का संक्रमण पूरे परिसर में फैलने की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता। लिहाजा पूरे परिसर को बंद कर सैनेटाइजेशन कराया जाए। बता दें, बीते 31 अगस्त को भी दो जज समेत आधा दर्जन वकील कोरोना संक्रमित पाए गए थे। तब एक व दो सितंबर को भी कचहरी परिसर बंद कर सैनेटाइजेशन कराया गया था।


Download Android App
Download iOS App



