उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को लखीमपुर में तैनात एक वन रक्षक को फोन करके उनका हालचाल पूछा। साथ ही कोई भी समस्या होने पर मोबाइल पर आए नम्बर पर कॉल करने का कहा।लखीमपुर में तैनात वन रक्षक अनिल कुमार 3 मई को कोरोना संक्रमित हुए थे। रिपोर्ट आने के बाद वह होम आइसोलेशन में है।
कुमार ने बताया कि कोरोना संक्रामित होने के बाद जब सामान्य आदमी उनका हालचाल नहीं पूछ रहा है। ऐसे में मुख्यमंत्री के हाल पूछने से उनका हौसला बढ़ गया है। उन्होने बताया कि करीब तीन मिनट की काल में सबसे पहले सीएम ने उनका हालचाल पूछा। उसके बाद सरकारी की ओर से होम आइसोलेशन मरीजों को दी जा रही दवाओं की जानकारी ही। इस पर अनिल कुमार ने बताया कि उनको सुबह से कई डॉक्टर फोन करके हालचाल पूछ चुके हैं। दवाएं व अन्य जरूरी वस्तुएं उनको पहुंचाई जा चुकी है।
अनिल कुमार ने बताया कि सीएम के फोन आने से पहले ही करीब दो दर्जन से अधिक डॉक्टर उनको फोन कर स्वास्थ्य की जानकारी ले चुके हैं। कोरोना संक्रमण के दौरान ली जाने वाली सभी दवाएं निशुल्क उन तक पहुंचाने का काम भी स्वास्थ्य विभाग कर चुका है। इसके अलावा कौन सी दवा कब खाना है, भाप दिन में कितनी बार लेना है। इसकी जानकारी भी डॉक्टर फोन पर उनको दे रहे हैं। यही नहीं आयुष विभाग की ओर से दिया जाने वाला काढ़ भी उनको पहुंचाया जा चुका है।उन्होने बताया कि कोरोना संक्रमित होने के बाद वह काफी डर गए थे लेकिन सुबह मुख्यमंत्री के हालचाल पूछने के बाद मानो उनका हौसला कई गुना बढ़ गया है।


Download Android App
Download iOS App



