केंद्रीय कौशल विकास मंत्री डा. महेंद्र नाथ पांडेय ने लोगों से पानी बचाने की मुहिम को स्वच्छता अभियान की तरह जनांदोलन बनाने की अपील की है। पांडेय ने पक्खनपुर मिर्जापुर गांव में भाजपा कार्यकर्ताओं तथा आम लोगों से अपील की कि जल संरक्षण की मुहिम को स्वच्छता अभियान की तर्ज पर जन आंदोलन का रूप दिया जाए।
उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ रेडियो पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘मन की बात’ सुनने के बाद कहा कि जिस तरह प्रधानमंत्री के स्वच्छता कार्यक्रम को जनता ने आंदोलन का रूप देकर सफल बना दिया, उसी तरह पानी बचाने और उसे भविष्य के लिए संरक्षित करने के काम को हम सभी मिलकर जन आंदोलन बनायें। पांडेय ने कहा कि प्रधानमंत्री ने ‘मन की बात’ में कई उदाहरण पेश करते हुए जल संरक्षण की आवश्यकता और महत्व पर जोर दिया है।


Download Android App
Download iOS App



