नामांकन कराने पहुंचे सिद्धार्थ नाथ सिंह पर हुआ जानलेवा हमला, आरोपी ने की ब्लेड से वार की कोशिश…

Summary :

उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह पर आज जानलेवा हमला करने की कोशिश की गई, यह घटना उस वक्त हुई जब वह राज्य में अपना नामांकन दाखिल करने जा रहे थे।

उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह पर आज जानलेवा हमला करने की कोशिश की गई, यह घटना उस वक्त हुई जब वह राज्य में आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर अपना नामांकन दाखिल करने जा रहे थे। पार्टी कार्यकर्ताओं और सुरक्षाकर्मियों ने आरोपी को पकड़ लिया है। आरोपी के पास से एक ब्लेड और जहर बरामद किया गया है। बता दें कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा सिद्धार्थ नाथ सिंह को चुनाव में इलाहाबाद पश्चिम की कमान सौंपी गई है।  
सिद्धार्थ नाथ सिंह पर हुआ जानलेवा हमला 
सिद्धार्थ नाथ सिंह देश के पूर्व प्रधानमंत्री रहे लाल बहादुर शास्त्री के नाती हैं, यूपी सरकार के प्रवक्ता और कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने बुधवार को सीएम योगी की तारीफ करते हुए सरकार की उपलब्धियां बताई थी। उन्होंने खुद को सीएम योगी का एक्सपेरिमेंटल बॉय बताया था। बता दें कि सिद्धार्थ नाथ पर आरोपी ने ब्लेड से वार करने की कोशिश की थी। हालांकि, समय रहते वहां मौजूद पार्टी के कार्यकर्ताओं ने हमलावर को दबोच लिया। उसकी पिटाई की गई और पुलिस को सौंप दिया गया। पुलिस हमलावर से पूछताछ कर रही है।
UP विधानसभा में 7 चरणों में होंगे चुनाव 
उत्तर प्रदेश में 7 चरणों में चुनाव होंगे। यूपी में इन चरणों के तहत 10 फरवरी, 14 फरवरी, 20 फरवरी, 23 फरवरी, 27 फरवरी, 3 मार्च और 7 मार्च को मतदान होगा। 10 मार्च को चुनाव के नतीजे आएंगे। साथ ही पहले चरण की शुरूआत पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिलों से होगी और धीरे-धीरे कारवां बढ़ते हुए पूर्वी उत्तर प्रदेश पर जाकर समाप्त होगा। यूपी में इस बार भी चुनाव पिछली बार की तरह वेस्ट यूपी से शुरू होंगे। वहीं आखिरी चरण पूर्वांचल में होगा, पहले चरण में 58 और आखिरी चरण में 64 विधानसभा सीटों में वोटिंग होगी।

हरियाणाः खट्टर सरकार को झटका, निजी क्षेत्र में स्थानीय लोगों को 75 % आरक्षण के फैसले पर HC की रोक

Desk Team