आपत्तिजनक तस्वीरें को लेकर ब्लैकमेल करता था क्लासमेट, परेशान होकर छात्रा ने किया सुसाइड

Summary :

आरोपी ने नाबालिग लड़की की कुछ आपत्तिजनक तस्वीरें खींची थीं और लगातार उन्हें सोशल मीडिया पर अपलोड करने की धमकी दे रहा था।

उत्तर प्रदेश के देवरिया में क्लासमेट द्वारा ब्लैकमेल किए जाने से परेशान 11वीं कक्षा की छात्रा ने सुसाइड कर लिया। लड़की का शव घर में फांसी के फंदे पर लटका पाया गया। आरोपी ने नाबालिग लड़की की कुछ आपत्तिजनक तस्वीरें खींची थीं और लगातार उन्हें सोशल मीडिया पर अपलोड करने की धमकी दे रहा था।
करीब एक हफ्ते पहले लड़की ने अपने परिवार को इस बारे में बताया था जिसके बाद उसके पिता ने स्कूल अधिकारियों को सूचित किया था। इसके बाद लड़कों के एक समूह ने पिता पर हमला कर दिया था। जब यह मामला स्कूल के प्रधानाचार्य के संज्ञान में लाया गया, तो उन्होंने छात्र को सुधार जाने की चेतावनी दी, और कहा कि वह नहीं सुधरा तो उसका नाम स्कूल से हटा दिया जाएगा।

मुरादाबाद सेक्स रैकेट : जॉब के नाम पर बुलाई गईं लड़कियों को बनाया गया देह व्यापार का हिस्सा

छात्रा के सहपाठी के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया गया है। देवरिया के पुलिस अधीक्षक (एसपी) श्रीपति मिश्रा ने कहा कि पीड़िता के सहपाठी को किशोर गृह भेज दिया गया है। मिश्रा ने कहा कि हमने सहपाठी का मोबाइल फोन बरामद किया है, जिसमें लड़की की कुछ आपत्तिजनक तस्वीरें थीं।
 

Desk Team