समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव की पत्नी व कन्नौज से सांसद डिंपल यादव ने शनिवार को लोकसभा चुनाव के लिए यहां अपना नामांकन दाखिल किया। इस मौके पर सपा महासचिव रामगोपाल यादव, सांसद जया बच्चन, बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के महासचिव सतीश चंद्र मिश्र मौजूद रहे।
नामांकन के बाद डिंपल ने कहा, ”सपा-बसपा गठबंधन होने के बाद जीत का अंतर बहुत बड़ा होगा। भाजपा ने अपने वादे पूरे नहीं किए और अब ध्यान हटाने के लिए वह सुरक्षा बलों का इस्तेमाल कर रही है। यह एक असफल सरकार है।”
लोकसभा चुनाव 2019 : सपा ने जारी किया ‘विजन डॉक्यूमेंट’
इससे पहले अखिलेश और डिंपल ‘समाजवादी रथ’ पर सवार होकर रोड शो करते हुए नामांकन करने पहुंचे। गौरतलब है कि डिंपल को सपा-बसपा-रालोद गठबंधन की उम्मीदवार हैं। कन्नौज संसदीय सीट पर डिंपल का मुकाबला भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सुब्रत पाठक से होगा। 2014 के लोकसभा चुनाव में भी डिंपल और सुब्रत पाठक आमने-सामने थे, जिसमें जीत डिंपल की हुई थी।


Download Android App
Download iOS App




