उत्तर प्रदेश की कन्नौज लोकसभा से सपा और बसपा गठबंधन की प्रत्याशी डिंपल यादव शनिवार को अपना नामांकन करेंगी। इस दौरान उनके साथ उनके पति और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव तथा जया बच्चन भी मौजूद रहेंगे।
समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी ने बताया कि अखिलेश यादव, डिंपल यादव और जया बच्चन एक साथ लखनऊ से एक्सप्रेस-वे होते हुए कन्नौज में पार्टी कार्यालय पहुंचेंगे जहां से करीब 11 बजे रोड शो शुरू होगा।
रोड शो शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए कलक्ट्रेट तिराहा पहुंचेगा। वहां नामांकन करने के बाद रोड शो में शामिल सभी कार्यकर्ता और नेता आशा होटल के लॉन में पहुंचेंगे। जहां अखिलेश, डिंपल, जया बच्चन, और राज्यसभा सांसद संजय सेठ जनसभा को संबोधित करेंगे।


Download Android App
Download iOS App




