चुनाव 2022 : सुभासपा ने जारी की तीन उम्मीदवारों की सूची, संडीला से सुनील अर्कवंशी को टिकट

Summary :

समाजवादी पार्टी नीत गठबंधन में शामिल सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिये शुक्रवार को पार्टी उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की।

समाजवादी पार्टी  नीत  गठबंधन में शामिल सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिये शुक्रवार को पार्टी उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की।
सुभासपा महासचिव अरविंद राजभर ने बताया कि हरदोई की संडीला विधानसभा सीट से सुनील अर्कवंशी को टिकट दिया गया है जबकि सीतापुर की मिश्रिख सीट से मनोज कुमार राजवंशी चुनाव में उतरेंगे। इसके अलावा बहराइच की बलहा सीट पर सुभासपा की ओर से श्रीमती ललिता हरेन्द, किस्मत आजमायेंगी।
तीसरी सूची जल्द जारी होने की संभावना  
उन्होने बताया कि पार्टी उम्मीदवारों की तीसरी सूची जल्द जारी की जायेगी। आपको बता दे कि सुभासपा ने 2017 का विधानसभा चुनाव भाजपा के साथ मिलकर लड़ा था।  जिसमें उन्होनें चार सीटों पर जीत दर्ज की थी।  लेकिन मतभेदों के चलते सुभासपा अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने भाजपा से गठबंधन तोड़कर मंत्रीपद से इस्तीफा दे दिया था । 
 

Desk Team