महेश शर्मा को चुनाव आयोग का नोटिस, राहुल को ‘पप्पू’ और प्रियंका को कहा था ‘पप्पू की पप्पी’

Summary :

महेश शर्मा ने 19 मार्च को कथित रूप से कहा था, अब पप्पू कहता है कि उसे प्रधानमंत्री बनना है। अब मायावती, अखिलेश यादव और पप्पू की पप्पी भी आ गई हैं।

चुनाव आयोग ने केंद्रीय संस्कृति मंत्री महेश शर्मा को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री एवं तृणमूल कांग्रेस की अध्यक्ष ममता बनर्जी, बहुजन समाजवादी पार्टी की अध्यक्ष मायावती तथा समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव पर विवादित टिप्पणी करने को लेकर नोटिस जारी किया है। आयोग ने महेश शर्मा को शुक्रवार को नोटिस जारी कर 24 घंटे के भीतर जवाब देने को कहा।

Election commission

उल्लेखनीय है कि महेश शर्मा ने उत्तर प्रदेश के सिकंदराबाद में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा था कि यदि ममता बनर्जी यहां आकर कथक नृत्य करने लगें। कर्नाटक के मुख्यमंत्री कुमारस्वामी यहां आकर गीत गाने लगें तो कौन सुन रहा है? इन्हीं लोगों ने इस मिट्टी के किसान के लाल और किसानों के मसीहा चौधरी चरण सिंह दुर्गति की थी। पहले सरकार बनवा दी और फिर समर्थन वापस ले लिया था। ये लोग मजबूत सरकार नहीं, कमजोर सरकार ही चाहते हैं।

 बता दें कि महेश शर्मा ने सिकंदराबाद में 19 मार्च को कथित रूप से कहा था, ”अब पप्पू कहता है कि उसे प्रधानमंत्री बनना है। अब मायावती, अखिलेश यादव और पप्पू की पप्पी भी आ गई हैं।”

महेश शर्मा ने प्रियंका गांधी को कहा- ‘पप्पू की पप्पी’, विपक्षी दल ने बताया निंदनीय

Desk Team