उत्तर प्रदेश के ऊर्जा मंत्री और स्थानीय विधायक श्रीकांत शर्मा ने पिछले साढ़े चार साल में अपना रिपोर्ट कार्ड पेश किया। इस दौरान उन्होंने बीजेपी की जमकर तारीफ की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की दूरदर्शिता का परिणाम बताया। वहीं, इस पर संवाददाता सम्मेलन के कुछ ही घंटों बाद कांग्रेस के पूर्व विधायक प्रदीप माथुर ने आरोप लगाया कि ऊर्जा मंत्री जिला योजना, मथुरा-वृन्दावन विकास प्राधिकरण, नगर निगम और ब्रज तीर्थ विकास परिषद सहित राज्य के सभी विभागों द्वारा कराए गए कार्यों को अपने खाते में जोड़ रहे हैं।
इससे पहले शर्मा ने कहा कि प्रदेश की भाजपा नीत सरकार मथुरा-वृन्दावन को दुनिया को सबसे बड़े धार्मिक पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के लक्ष्य से काम कर रही है और इसी दिशा में उसने श्रीकृष्ण जन्मभूमि क्षेत्र की 10 किलोमीटर की परिधि को तीर्थस्थल घोषित कर अपने संकल्प को पूरा करने का काम किया है।
शर्मा ने कहा कि कुम्भ क्षेत्र के 190 एकड़ स्थान को अतिक्रमण मुक्त कर भविष्य के लिए संरक्षित किया जा रहा है। 84 कोस परिक्रमा मार्ग के बीच पड़ने वाली सांस्कृतिक और धार्मिक महत्व की धरोहरों का सौदर्यीकरण किया गया।
वहीं, इसपर कांग्रेस नेता माथुर ने दावा किया कि यह काम मंत्री ने नहीं बल्कि अलग-अलग विभागों ने कराए हैं जिनका श्रेय वह लेना चाहते हैं। माथुर ने ऊर्जा मंत्री की उपलब्धियों पर कहा, ‘‘उनकी सूची में शामिल ज्यादातर काम मेरे पिछले कार्यकाल में मेरे प्रयासों से स्वीकृत हुए थे और अब उनके पूरा होने पर सफलता का सेहरा ऊर्जा मंत्री अपने सिर बांध रहे हैं।’’


Download Android App
Download iOS App



