इटावा में बस की खिड़की से कूदकर भागा कैदी बुलेट खान, 2 सिपाही हुए सस्पेंड

Summary :

इटावा में हत्या के आरोप में गिरफ्तार बुलेट खान उर्फ नदीम पुलिस हिरासत से फरार हो गया था, लेकिन पुलिस ने उसे देर रात गिरफ्तार कर लिया। यह घटना गुरुवार शाम की है, जब आरोपी को रोडवेज बस से जेल ले जाया जा रहा था।

इटावा से एक हैरान करने वाला मामले सामने आया है। जहां एक आरोपी को हत्या के आरोप में जेल ले जाया जा रहा था लेकिन आरोपी देर शाम को शहर कोतवाली क्षेत्र में बस की खिड़की से कूदकर फरार हो गया। आरोपी का नाम बुलेट खान उर्फ नदीम बताया गया है । यह घटना देर शाम गुरुवार की है ।

आरोपी को ले जा रहे दो पुलिसकर्मियों ने उसका पीछा किया लेकिन वह उसे नहीं पकड़ सके, इसलिए दोनों सिपाहियों को सस्पेंड कर दिया गया है, लेकिन पुलिस ने आरोपी को औरैया थाना क्षेत्र से धर दबोचा।

खिड़की से कूदकर भागा आरोपी

पुलिस की बस शहर कोतवाली क्षेत्र के शास्त्री चौराहा के पास हेड पोस्ट ऑफिस के पास पहुंची ही थी। तभी खिड़की से कूदकर आरोपी भागा था। आरोपी नदीम सीधा रेलवे स्टेशन की ओर दौड़ने लगा था। थाना सिविल लाइन पुलिस ने आरोपी पर मुकदमा दर्ज कर उसको ढूंढने लगे। पुलिस अधीक्षक औरैया आलोक मिश्रा ने कहा कि देर रात पुलिस ने आरोपी को औरैया थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। लापरवाही बरतने पर दोनों सिपाहियों को निलंबित कर दिया गया है।

पहले भी कई मामलों में जेल जा चुका हैं बुलेट खान

आरोपी बुलेट खान उर्फ नदीम को औरैया पुलिस पहले भी कई बार गिरफ्तार कर चुकी है। वह जेल में रहने के बाद जमानत पर बाहर आया था। इस साल मार्च में मारपीट और हत्या से जुड़े मामले में औरैया कोतवाली पुलिस ने उसे पकड़ा था। इसके बाद वह करीब 12 दिन जिला जेल में रहा था। लेकिन वह कुछ दिन बाद जमानत पर रिहा हो गया।

बताया गया कि विधिचंद मोहल्ले के पोले का पुत्र नदीम औरैया में फास्ट फूड का ठेला लगाता था। हाल ही में पुलिस ने उसे हत्या के प्रयास के मामले में गिरफ्तार किया था। वहीं उसे जिला जेल में दाखिल कराने के लिए ले जाया जा रहा था। इसी दौरान वह पुलिस अभिरक्षा से बचकर भाग निकला। जानकारी के मुताबिक, उसने बस की खिड़की से छलांग लगाकर फरार होने का रास्ता अपनाया।

Also Read: Kutch Road Accident: गुजरात के कच्छ में दर्दनाक हादसा, ट्रक-बोलेरो की जोरदार टक्कर, 7 मजदूरों की मौत, 20 घायल

Team Desk