प्लास्टिक कचरा संयंत्र में धमाका: ऑपरेटर सहित छह लोग गंभीर रूप से झुलसे

Summary :

मथुरा जिले में यमुना पार स्थित प्लास्टिक कचरा संयंत्र में बुधवार को विस्फोट होने से वहां काम कर रहे संयंत्र के आपरेटर और पांच मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए।

मथुरा जिले में यमुना पार स्थित प्लास्टिक कचरा संयंत्र में बुधवार को विस्फोट होने से वहां काम कर रहे संयंत्र के आपरेटर और पांच मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए। पुलिस सूत्रों ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि यह निजी कंपनी का संयंत्र है जो नगर निगम से कचरा लेकर उसे ईंधन में तब्दील करता है।
पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि यह दुर्घटना उस समय हुई जब नगला कोल्हू स्थित प्लास्टिक कचरे से ईंधन बनाने के संयंत्र में बने एक कार्बन बॉक्स में विस्फोट हो गया। उन्होंने बताया कि इसकी चपेट में आने से संयंत्र के ऑपरेटर अतुल श्रीवास्तव तथा पांच मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए।
उन्होंने बताया कि घायलों को तुरंत दिल्ली-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित अस्पताल पहुंचाया गया।
 

Desk Team