उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में एक चौंकानेवाली घटना सामने आई है। यहां एक व्यक्ति ने अपनी 15 वर्षीय बेटी को कथित रूप से सिर्फ इस बात पर चाकू से गोदकर नहर में धक्का दे दिया क्योंकि वह अपनी पढ़ाई जारी रखने पर जोर दे रही थी।
लड़की ने कहा, “मेरे पिता मुझे नहर के पास एक निर्जन स्थान पर ले गए। मेरा भाई भी उनके साथ था। मेरे भाई ने मेरे गले पर एक कपड़े से बांधकर मुझे अपने नियंत्रण में लिया हुआ था और मेरे पिता मुझ पर पीछे से चाकू से बार-बार वार कर रहे थे। मैंने उनसे ऐसा न करने की भीख मांगी लेकिन वे नहीं रुके। वे मेरी पढ़ाई रोक कर मेरी शादी कराना चाहते थे।”
लड़की नहर से तैरकर वहां से बच निकली। लड़की के जीजा ने पुलिस को सूचना दी कि लड़की उनके साथ रह रही है क्योंकि उसके माता-पिता उसकी शादी कराना चाहते हैं। पुलिस ने लड़की का बयान ले लिया है और मामले की जांच कर रही है। फिलहाल किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है।


Download Android App
Download iOS App



