नोएडा के थाना फेस-2 क्षेत्र के सेक्टर 80 में स्थित गद्दे बनाने की फैक्टरी में बृहस्पतिवार रात भयंकर आग लग गई। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की दर्जन भर गाड़ियां आग बुझाने का प्रयास कर रही हैं।
मुख्य दमकल अधिकारी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि ए- 10 सेक्टर 80 स्थित गद्दे बनाने की फैक्टरी में बृहस्पतिवार रात आग लग गई।
उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची दमकल विभाग के दर्जनभर गाड़ियां आग बुझाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने बताया कि आग ने भयंकर रूप धारण कर रखा है।


Download Android App
Download iOS App



