‘ देवर को फांसी दो, नहीं तो मैं उसे नोच-नोच…’, अपने डेढ़ साल के बच्चे को न्याय दिलाने के लिए प्रशासन के सामने रोते-रोते गिड़गिड़ाई आभागी मां!

Summary :

Firozabad Child Murder Case Update: उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले से इंसानियत को झकझोर देने वाली एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां डेढ़ साल के मासूम बच्चे (18-Month-Old Child Murder) आरव की बेरहमी से हत्या कर दी गई। इस घटना के बाद परिवार सदमे में है और बच्चे की मां अपने बेटे के लिए इंसाफ की मांग कर रही है। मां का कहना है कि आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए ताकि भविष्य में कोई ऐसी हैवानियत करने की हिम्मत न कर सके। इसके साथ ही मां ने रोते रोते कहा कि मेरे बेटे के हत्यारे को…

Firozabad Child Murder Case Update: उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले से इंसानियत को झकझोर देने वाली एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां डेढ़ साल के मासूम बच्चे (18-Month-Old Child Murder) आरव की बेरहमी से हत्या कर दी गई। इस घटना के बाद परिवार सदमे में है और बच्चे की मां अपने बेटे के लिए इंसाफ की मांग कर रही है। मां का कहना है कि आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए ताकि भविष्य में कोई ऐसी हैवानियत करने की हिम्मत न कर सके। इसके साथ ही मां ने रोते रोते कहा कि मेरे बेटे के हत्यारे को फांसी होनी चाहिए। अगर प्रशासन उसे सजा नहीं दे पा रहा तो, उसे हमारे हवाले कर दिया जाए हम उसे नोच-नोच कर मार डालेंगे।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, मासूम आरव की मां रति अपने मायके में गहरे दुख में डूबी हुई है। रोते हुए उसने बताया कि जिस व्यक्ति ने उसके बेटे की जान ली, वह परिवार का ही परिचित था। रति के अनुसार, आरोपी विराज उर्फ जितेंद्र पाठक (पति की बुआ का लड़का) ने भरोसे का फायदा उठाया और उसके बेटे को अपने साथ ले गया। रति ने बताया कि वह अपनी एक घायल सहेली से मिलने गई थी। उसी दौरान आरोपी वहां पहुंचा और बच्चे को टॉफी दिलाने के बहाने अपने साथ ले गया। कुछ देर बाद उसे पता चला कि उसके बेटे की हत्या कर दी गई है। इस घटना ने पूरे परिवार को तोड़कर रख दिया है।

Firozabad Child Murder Case Update: ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप

Firozabad Child Murder Case Update(CREDIT-SM)
Firozabad Child Murder Case Update(CREDIT-SM)

रति ने अपने पति और ससुराल वालों पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। उसका कहना है कि शादी के बाद से ही रिश्तों में तनाव बना हुआ था। विवाद बढ़ने के कारण वह कई महीनों से अपने मायके में रह रही थी। रति का आरोप है कि उसके पति ने कभी आरव को पूरी तरह अपना नहीं माना। वह अक्सर बच्चे को लेकर सवाल उठाता था और डीएनए जांच कराने की बात करता था। रति का कहना है कि ससुराल पक्ष के कुछ लोग भी बच्चे को स्वीकार नहीं करते थे। उसने यह भी आरोप लगाया कि बेटे की मौत की खबर देने पर उसके पति ने संवेदनशीलता नहीं दिखाई। इस व्यवहार ने उसके संदेह को और मजबूत कर दिया है।

Child Murder CCTV Video: CCTV में कैद हुई दिल दहला देने वाली वारदात

Firozabad Child Murder Case Update(CREDIT-SM)
Firozabad Child Murder Case Update(CREDIT-SM)

घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद लोगों में भारी आक्रोश है। फुटेज में दिखाई देता है कि आरोपी मासूम बच्चे को गोद में लेकर सड़क पर आता है। इसके बाद वह बच्चे को बार-बार जमीन पर पटकता है। बताया जा रहा है कि आरोपी ने एक-दो नहीं बल्कि कई बार बच्चे को सड़क पर पटका। इस क्रूर हमले के कारण बच्चे की मौके पर ही हालत गंभीर हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी वहां से फरार हो गया। वीडियो देखने के बाद हर कोई इस अमानवीय कृत्य की निंदा कर रहा है।

Firozabad Crime News: शादी की जिद बनी हत्या की वजह

पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी विराज रति से शादी करना चाहता था। उसे लगता था कि रति और उसके पति के बीच संबंध अच्छे नहीं हैं, इसलिए वह उस पर शादी के लिए दबाव बनाता था। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, रति ने आरोपी के प्रस्ताव को लगातार ठुकराया। इसके बाद आरोपी के मन में गलत सोच पैदा हो गई। उसे लगने लगा कि जब तक बच्चा जीवित रहेगा, तब तक रति उससे शादी नहीं करेगी। इसी विकृत मानसिकता के चलते उसने मासूम आरव को अपना रास्ता साफ करने का माध्यम समझ लिया और उसकी हत्या कर दी।

UP Police Action: पुलिस मुठभेड़ में घायल हुआ आरोपी

घटना के बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी। जांच के दौरान सूचना मिली कि आरोपी एक इलाके में छिपा हुआ है। जब पुलिस टीम वहां पहुंची और उसे आत्मसमर्पण करने के लिए कहा, तो उसने कथित तौर पर पुलिस पर फायरिंग कर दी। इसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें आरोपी घायल हो गया। उसके पैरों में गोली लगने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने उसके पास से अवैध हथियार और कारतूस भी बरामद किए हैं। घायल होने के बाद आरोपी अस्पताल के स्ट्रेचर पर पानी के लिए तड़पता दिखाई दिया। जिसका एक वीडियो भी समाने आया है।

फिलहाल आरोपी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती है और पुलिस निगरानी में है। वहीं, पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले में सभी पहलुओं की गहराई से जांच की जा रही है। दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। मासूम आरव की मौत ने पूरे इलाके को झकझोर दिया है। परिवार न्याय की मांग कर रहा है और लोगों की भी यही उम्मीद है कि इस मामले में जल्द से जल्द सख्त कार्रवाई हो, ताकि पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके।

यह भी पढ़ें: एकतरफा प्रेम में दरिंदे आशिक की हैवानियत, महिला के डेढ़ साल के मासूम बेटे को 8 बार कंकरीट सड़क पर पटक पटक कर मारा

Amit Kumar

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।