यूपी में हज यात्रियों से भरी फ्लाइट में लैंडिंग के दौरान दिक्कत

Summary :

यूपी में हज यात्रियों की फ्लाइट लैंडिंग में आई बाधा

लखनऊ एयरपोर्ट पर जेद्दा से आ रही फ्लाइट SV 3112 की लैंडिंग के दौरान विमान के पहिये से चिंगारी निकलने लगी, लेकिन एयरपोर्ट स्टाफ की सतर्कता से बड़ा हादसा टल गया। करीब 250 हज यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।

लखनऊ एयरपोर्ट पर रविवार सुबह एक बड़ा हादसा टल गया। दरअसल, सऊदी अरब के जेद्दा से आ रही फ्लाइट SV 3112 की लैंडिंग के दौरान विमान के पहिये से चिंगारी और धुआं निकलने लगा। इस विमान में करीब 250 हज यात्री सवार थे। यह फ्लाइट सुबह 6:30 बजे लखनऊ पहुंची। विमान जैसे ही रनवे पर उतरा, उसके एक पहिये से चिंगारी निकलती दिखाई दी। एयरपोर्ट स्टाफ ने तुरंत सतर्कता दिखाई और आपातकालीन प्रक्रियाओं का पालन करते हुए सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। यात्रियों को जब इस घटना की जानकारी हुई तो वे घबरा गए। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए विमान को पीछे धकेल कर टैक्सीवे पर लाया गया। यात्रियों को वहां से सुरक्षित बाहर निकाला गया।

लंदन के गैटविक एयरपोर्ट के लिए उड़ान भर रहे एयर इंडिया के एक विमान में गुरुवार को बड़ा हादसा हो गया। उड़ान भरने के चंद मिनट बाद ही विमान अहमदाबाद के एक मेडिकल कॉलेज परिसर में जा घुसा। एयर इंडिया के मुताबिक विमान में 242 लोग सवार थे, जिनमें से 241 की मौत हो गई।

हादसे में सिर्फ एक यात्री बचा, जिसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। यह हादसा सिर्फ विमान तक ही सीमित नहीं है। विमान वहीं उतरा और कई लोग उसमें शामिल हो गए, जिससे कुल मरने वालों की संख्या 270 से ज्यादा हो गई। इस हादसे को भारत के विमान इतिहास की सबसे बड़ी घटना में से एक माना जा रहा है।

सरकारी एजेंसियों ने जांच शुरू कर दी है और प्राथमिक रिपोर्ट के मुताबिक तकनीकी खराबी को इसका कारण माना जा रहा है। इस हादसे से पूरा देश शोक में है। इस हादसे में मरने वाले यात्रियों की अपनी-अपनी कहानियां हैं, जो धीरे-धीरे सामने आ रही हैं।

गलवान घाटी संघर्ष के 5 साल, सेना ने शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।