लोगों को हाउस टैक्स जमा कराने के लिए अब नगर निगम के काउंटर पर लम्बी-लम्बी लाइनो में खड़ा नहीं होना पड़ेगा। देश के जाने- माने एचडीएफसी बैंक ने देश में मौजूदा अपनी सभी ब्रांचो में हाउस टैक्स जमा करवाने की व्यवस्था शुरू की है। लखनऊ की महापौर संयुक्ता भाटिया ने इस सुविधा की शुरुआत गुरुवार को की।
जानकारी के अनुसार एनआईसी के सहयोग से नगर निगम के और एचडीएफसी के साफ्टवेयर को जोड़ा गया है।बता दें कि अब बैंक में हाउस टैक्स के फार्म पर हाउस आईडी या मकान नम्बर लिखकर जमा करना होगा। बैंक में लोगों को हाउस टैक्स जमा कराने के लिए बैंक का ग्राहक होना जरूरी नहीं हैं।
इस नई मुहीम की शुरुआत के बाद हाउस टैक्स जमा करने वाली पहली करदाता जानकीपुरम की पुष्पा ने बैंक में एलआईजी का 598 रुपए का भुगतान किया। जिनके मकान की संख्या 2/176 है।


Download Android App
Download iOS App



