गाजियाबाद के लोनी इलाके में मुस्लिम बुजुर्ग को पीटने और दाढी काटने के मामले में समाजवादी पार्टी (सपा) के नेता उम्मेद पहलवान की गिरफ्तारी हुई है। गाजियाबाद पुलिस की टीम ने शनिवार को दिल्ली के एलएनजेपी अस्पताल के पास से उम्मेद पहलवान को गिरफ्तार किया। सपा नेता के अलावा गुलशन नाम के भी एक आरोपी को पकड़ा गया है।
मामले में हर पहलू से जांच कर रही पुलिस अब तक 11 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। उम्मेद पहलवान पर सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट डालने का आरोप है। सपा नेता और गुलशन दोनों को दिल्ली से पकड़ा गया है। पुलिस अब दोनों को गाजियाबाद लेकर जाएगी।
गाजियाबाद : मुस्लिम बुजुर्ग को पीटने और दाढी काटने के सभी आरोपी युवकों को अदालत ने दी जमानत
गाजियाबाद के एसएसपी अमित पाठक ने बताया कि दोनों आरोपियों को गाजियाबाद लाया जाएगा और यहां उनसे पूछताछ की जाएगी। पुलिस के अनुसार उम्मेद का पहले क्रिमिनल रिकॉर्ड भी रहा है। गौरतलब है कि 14 जून को एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें अब्दुल समद ने गाजियाबाद के लोनी इलाके में कुछ युवकों पर उनकी पिटाई करने, दाढ़ी काटने और जबरन ”जय श्री राम” का नारा लगवाने का आरोप लगाया था।
पिटाई की कथित घटना पांच जून को हुई थी। मामले में पहले गिरफ्तार हुए सभी आरोपी युवकों को स्थानीय अदालत ने शुक्रवार को अंतरिम जमानत दे दी। इस मामले को लेकर पुलिस का कहना है कि सोशल मीडिया पर गलत तरीके से इसे सांप्रदायिक रंग दिया है। पुलिस ने अबतक इस मामले में ट्विटर समेत कई लोगों पर केस दर्ज किया है।


Download Android App
Download iOS App



