कोरोना वायरस जांच और कोविड केंद्रों की साफ-सफाई पर तुरंत ध्यान दे सरकारः मायावती

Summary :

मायावती ने कोरोना महामारी के प्रसार पर चिंता जताते हुए शनिवार को कहा कि प्रदेश सरकार को कोरोना वायरस की जांच और कोविड केंद्रों की साफ-सफाई पर तुरंत ध्यान देना चाहिए ।

उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस के मामले रोजाना बढ़ोतरी हो रही है। इसी के मद्देनजर बसपा सुप्रीमो मायावती ने चिंता  जताते हुए शनिवार को कहा कि प्रदेश सरकार को कोरोना वायरस की जांच और कोविड केंद्रों की साफ-सफाई पर तुरंत ध्यान देना चाहिए । 
मायावती ने ट्वीटर के माध्यम से लिखा है,”देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में कोरोना महामारी के दिन-प्रतिदिन बढ़ने से यहां की जनता जिस प्रकार से काफी चिन्तित व त्रस्त है। उसके मद्देनजर कोरोना टेस्टिंग, अस्पतालों में सुविधा व कोविड केन्द्रों की साफ-सफाई आदि पर सरकार तुरन्त उचित ध्यान दे, बीएसपी की यह मांग है।”

इससे पहले भी कोविड केन्द्रों की साफ-सफाई को लेकर वह ट्वीट कर चुकी हैं। उन्होंने लिखा था कि कोरोना बीमारी से रोकथाम के लिए यूपी में बनाये गये सरकारी कोविड केन्द्रों में से अधिकतर वहां पर उचित साफ-सफाई व रख-रखाव आदि के अभाव के कारण कहीं वे बीमारी के नए केन्द्र न बन जायें, सरकार इस पर भी गंभीरता से ध्यान दे तो यह बेहतर होगा। 

Desk Team