उत्तर प्रदेश : बाराबंकी के टिकैतनगर थाना क्षेत्र के ग्राम खमौली में स्थित हनुमान मंदिर के पुजारी की हत्या का मामला सामने आया है। मंदिर में सुबह दर्शन करने गए लोगों ने खून से लथपथ पुजारी की लाश देखी तो हड़कम्प मच गया। 70 वर्षीय मृतक पुजारी की पहचान सुरेशचन्द्र चौहान के नाम से हुई है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार थाना टिकैतनगर अंतर्गत ग्राम खमौली के हनुमान मंदिर के पुजारी सुरेशचन्द्र चौहान कि कुछ बदमाशों ने सोते समय सिर पर धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार पुजारी सुरेश चंद पिछले 4 वर्षों से मंदिर में रहते थे। कल रात वे परमात्मा नामक व्यक्ति के घर दावत खाने गए थे।
सैफई में जहां उतरे CM योगी, सपा नेता ने गंगाजल छिड़क किया ‘शुद्धिकरण’
आज सुबह जब स्थानीय लोग मंदिर में दर्शन करने आए तो उनका शव चारपाई पर पड़ा था, ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। पुलिस अधीक्षक यमुना प्रसाद ने बताया कि खमौली गांव में एक 70 वर्षीय पुजारी रहते थे। बुधवार को सुबह उनकी डेड बॉडी मिली है।
उन्होंने बताया कि पुजारी के सिर पर चोट के निशान हैं, जिससे या लगता है कि इसी चोट की वजह से उनकी मौत हुई है। मौके पर पुलिस बल मौजूद है। पंचनामा भर के बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। घटना के खुलासे के लिए तीन टीमें बनाई गई हैं। जल्द से जल्द घटना का खुलासा किया जाएग।


Download Android App
Download iOS App



