इन दिनों हर जगह ट्विन टावर की चर्चा हो रही है, जिसे 28 अगस्त को गिराया जाएगा। इसे लेकर अब स्वास्थ विभाग ने भी कमर कस ली है। ट्विन टावर के सबसे पास के चार अस्पतालों को स्वास्थ्य विभाग ने अलर्ट पर रखा है। साथ ही साथ मौके पर 6 एंबुलेंस मौजूद रहेंगी। खुद गौतम बुद्ध नगर के सीएमओ और नोएडा मेडिकल एसोसिएशन के अध्यक्ष कंट्रोल रूम में बैठकर निगरानी करेंगे।
स्वास्थ विभाग के सीएमओ ने जानकारी दी है की ट्विन टावर के सबसे पास के तीन अस्पतालों, जिनमें जेपी अस्पताल, फेलिक्स अस्पताल और यथार्थ अस्पताल को पूरे तरीके से अलर्ट पर रखा गया है और वहां के एक शख्स को कोऑर्डिनेशन टीम में रखा गया है। ताकि अगर किसी तरीके की कोई परेशानी या दिक्कत आसपास के लोगों को हो तो तुरंत उन्हें उपचार मिल सके साथ ही उन्होंने सेक्टर 30 में बने जिला अस्पताल को भी इसी श्रेणी में रखा है।
टावर गिरने से देखने को मिलेगा धूल का गुब्बार
वही, उन्होंने यह भी जानकारी दी है कि ट्विन टावर ध्वस्तीकरण के दिन सुबह से ही 6 एंबुलेंस वहां मौजूद रहेंगी। ट्विन टावर गिराने को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई है सबसे बड़ी बात है कि जब इसे गिराया जाएगा तो आसपास वातावरण में धूल का गुबार देखने को मिलेगा और तेज धमाका लोगों को डरा सकता है। इन्हीं को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग भी अलर्ट मोड पर है।


Download Android App
Download iOS App



