उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू की जमानत अर्जी पर सुनवायी एमपीएमए कोर्ट ने शनिवार एक जून तक के लिए टाल दी है। अदालत को बताया गया कि केस के विवेचक किसी सिलसिले में शहर से बाहर हैं लिहाजा कोर्ट ने सुनवाई को एक जून तक के लिए टाल दिया।
अदालत ने यह आदेश जिला शासकीय अधिवक्ता मनेाज त्रिपाठी की ओर से पेश इस तर्क के मद्देनजर पारित किया कि इस मामले की विवेचना तीन टीमें कर रही हैं।
केस के विवेचक भी उन्ही टीमों के साथ जांच के लिये बाहर गए हुए हैं। अतः इस मामले की अब तक कि विवेचना का ब्यौरा पेश करने के लिये अभियोजन को और समय की आवश्यकता है। इस पर अदालत ने सुनवाई के लिए अगली तारीख एक जून नियत कर दी।
साथ ही अभियोजन को उस दिन मामले की विवेचना से संबंधित जानकारी पेश करने को कहा है। कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू बस विवाद में जेल में हैं। उन्हें 20 मई को आगरा में अवैध रूप से धरना-प्रदर्शन करने के आरेाप में गिरफ्तार कर लिया गया था किन्तु उन्हें उसी दिन जमानत मिल गयी। हांलाकि उसके तुरंत बाद लखनऊ पुलिस ने उन्हें दूसरे मामले में गिरफ्तार कर लिया, उनपर आरोप है कि बसों के कागजों में फर्जीवाड़ा किया गया।


Download Android App
Download iOS App



