राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद सोमवार को उत्तर प्रदेश में एक दिन के वृंदावन दौरे पर जाएंगे। राष्ट्रपति सचिवालय ने रविवार को जानकारी दी कि,‘‘ राष्ट्रपति श्री राम नाथ कोविंद कृष्ण कुटीर के निवासियों से मिलने और उनसे परस्पर बातचीत करने के लिए कल यानी 27 जून को वृंदावन का दौरा करेंगे।’’ श्री कोविंद सुबह वृंदावन पहुंचने पर बांके बिहारी मंदिर जाएंगे और वहां पूजा अर्चना के बाद कृष्ण कुटीर जायेंगे।
सीएम योगी आदित्यनाथ व राज्यपाल आनंदीबेन पटेल करेंगी महामहिम का स्वागत
वृंदावन पहुंचने पर उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उनका स्वागत करेंगे।
राष्ट्रपति के दौरे को देखते हुए वृंदावन में सुरक्षा व्यवस्था के कड़ इंतजाम किए गए हैं।
आपको बता दे कि राष्ट्रपति कोविंद जल्द ही अपने पद से मुक्त हो जाएंगे। राष्ट्रपति कोविंद पिछल माह से लगातार यूपी का दौरा कर रहे हैं । पिछले दिनों पहले उन्होनें अपने पैतृक गांव का दौरा किया था, जंहा उन्होनें अपने पुराने दोस्तों व मिलन बंधुओं से खुलकर बातचीत की थी। इससे अलग उन्होनें संतकबीरनगर व कानपुर शहर में कार्यक्रम किया था।


Download Android App
Download iOS App



