उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव के लिये भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रचार अभियान को आगे बढ़ते हुए केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज अयोध्या में जनसभा को संबोधित करेंगे। भाजपा की ओर से शुक्रवार को जारी अमित शाह के कार्यक्रम के मुताबिक गृह मंत्री अयोध्या में दोपहर जनसभा को संबोधित करने से पहले रामजन्म भूमि जाकर रामलला के दर्शन करेंगे। अमित शाह, सुबह साढ़े 10 बजे हनुमानगढ़ी जाने के बाद राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र में निर्माणाधीन राम मंदिर जाएंगे।
जानें अमित शाह के अयोध्या दौरे का टाइम टेबल
इसके बाद 12 बजे अमित शाह अयोध्या में जनसभा को संबोधित करेंगे। अयोध्या के अलावा आज वह संत कबीरनगर और बरेली में भी भाजपा के प्रचार अभियान में शिरकत करेंगे। इस कड़ी में अमित शाह संत कबीरनगर में दोपहर 2 बजे जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद वह बरेली में शाम 4 बजे कुतुबखाना चौराहा से पटेल चौक तक रोड शो में शिरकत करेंगे। अमित शाह बरेली में ही रात्रि विश्राम करेंगे। इसके पहले शाम सात बजे उन्होंने पार्टी के नेताओं की एक बैठक बुलायी है। जिसमें वह आगामी चुनाव की रणनीति पर पार्टी नेताओं के साथ चर्चा करेंगे।
BJP कार्यकर्ता अमित शाह के स्वागत के लिए उत्साहित
बता दें कि अयोध्या में गृह मंत्री अमित शाह की जनसभा के प्रचार और पसार के लिए जनप्रतिनिधियों ने लोगों के घर-घर जाकर दस्तक दी। सैकड़ों की संख्या में युवाओं ने मोटर साइकिल रैली निकाली। गांधी पार्क से आरंभ हुई रैली रिकाबगंज, चौक, फतेहगंज, नाका होते हुए दोबारा वहीं आकर समाप्त हुई। अयोध्या के युवा केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का स्वागत करने के लिए बहुत उत्साहित नजर आ रहे हैं।


Download Android App
Download iOS App



