बहुजन समाज पार्टी (बसपा) अध्यक्ष मायावती ने आजादी की 75वीं वर्षगांठ के मौके पर देशवासियों से अपने घरों में तिरंगा झंडा लगाने की अपील की है। सुश्री मायावती ने मंगलवार को कहा ‘‘ भारतीय तिरंगा झण्डा सभी को देश की आन व शान की याद दिलाता है तथा हर मेहनतकश भारतीय अपनी रोजी-रोटी की अनिवार्यता के कारण चाहे वो उसका प्रदर्शन नहीं कर पाता हो परन्तु वह राष्ट्रीय झण्डे का हमेशा दिल से जरूर सम्मान करता है।
आज से हर घर तिरंगा अभियान शुरू
उन्होने कहा कि अब जब पूरा देश अंग्रेजों की गुलामी से आत्रादी के 75 वर्ष मना रहा है तो इस खास मौके पर सभी देशवासियों को अपने घरों में तिरंगा झण्डा लगाकर उन्हें अपनी खुशी का प्रदर्शन जरूर करना चाहिए, बीएसपी की यह अपील। गौरतलब है कि केन्द, की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) गठबंधन सरकार आजादी की 75वीं सालगिरह को अमृत महोत्सव के रूप में मना रही है। भाजपा ने इस मौके पर आज से हर घर तिरंगा अभियान शुरू किया है।


Download Android App
Download iOS App



