उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सोमवार तक के लिए इंटरनेट सेवाएं निलंबित रहेंगी। एक वरिष्ठ अधिकारी ने शनिवार को यह बात कही। शहर में संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ हिंसक प्रदर्शन के बाद बृहस्पतिवार रात को इंटरनेट सेवाएं निलंबित कर दी गयी थीं।
जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश ने शनिवार शाम को पीटीआई भाषा से कहा, ‘‘ लखनऊ में इंटरनेट सेवाएं 23 दिसंबर तक निलंबित कर दी गयी हैं।’’ पुलिस महानिरीक्षक (कानून व्यवस्था) प्रवीण कुमार ने बताया कि उत्तर प्रदेश में संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ प्रदर्शन शुरू होने के बाद से आठ साल के एक बच्चे समेत कम से कम 15 लोगों की जान चली गयी है।


Download Android App
Download iOS App



