गोरखपुर : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को सपा—बसपा गठबंधन पर निशाना साधते हुए कहा कि गठबंधन राज्य में अपना जनाधार खो चुका है इसलिए बौखलाहट में अभद्र भाषा का प्रयोग कर रहा है। योगी ने कहा, ”पूर्व की राज्य सरकारों ने आतंकवादियों के खिलाफ अदालती मामले वापस लेने का काम किया और वोट बैंक की राजनीति की।” उन्होंने कहा कि तथाकथित गठबंधन अपना जनाधार खो चुका है इसलिए बौखलाहट में अभद्र भाषा बोल रहा है।
उन्होंने कहा, ”प्रदेश के अंदर पहले जिन भूमाफियाओं ने सत्ता के संरक्षण में गरीबों की जमीन कब्जा ली थी उन्हें हमारी सरकार आते ही कब्जामुक्त कराकर उसे गरीबों के लिए काम में लाया गया।” योगी बोले, ”पहले प्रदेश सरकार कोई पर्व त्यौहार नहीं मनाने देती थी, कोई भी त्यौहार आए तो दंगा शुरू हो जाता था, लेकिन हमारी सरकार ने आBJPते ही बता दिया कि गुंडों की दो ही जगह होंगी, पहली जेल दूसरा राम नाम सत्य की यात्रा।”
योगी ने यहां एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, ”हमारी सरकार ने सब लोगों के विकास के लिए काम किया। हमने मेडिकल कालेज बनाये, किसानों का कर्ज माफ किया, महिलाओं की सुरक्षा का इंतजाम किया। हमने अवैध कब्जे खत्म कराये, भूमाफियाओं पर लगाम कसी और अवैध बूचड़खाने बंद किये।’’ आज गोरखपुर में एम्स बन कर तैयार हो गया है। अब लोगों को इलाज करने के लिए दिल्ली और मुंबई जाने की जरूरत नहीं होगी।


Download Android App
Download iOS App



