UP-Japan Relations: सुल्तानपुर में जापानी प्रतिनिधिमंडल का हुआ स्वागत, यूपी-जापान मैत्री को मिली नई मजबूती

Summary :

उत्तर प्रदेश और जापान के बीच निवेश, व्यापार और सांस्कृतिक संबंधों को मजबूत करने के उद्देश्य से आयोजित यूपी-जापान इन्वेस्टमेंट मीट-2026 के पांचवें दिन जापानी प्रतिनिधिमंडल का सुल्तानपुर में संक्षिप्त प्रवास हुआ।

उत्तर प्रदेश और जापान के बीच निवेश, व्यापार और सांस्कृतिक संबंधों को मजबूत करने के उद्देश्य से आयोजित यूपी-जापान इन्वेस्टमेंट मीट-2026 के पांचवें दिन जापानी प्रतिनिधिमंडल का सुल्तानपुर में संक्षिप्त प्रवास हुआ। वाराणसी की ओर रवाना प्रतिनिधिमंडल ने यात्रा के दौरान सुल्तानपुर में कुछ समय के लिए रुककर जिले की मेहमाननवाजी का अनुभव किया।

जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह ने गर्मजोशी से स्वागत किया

UP-Japan Relations

जापानी प्रतिनिधिमंडल में यामानाशी प्रीफेक्चर के गवर्नर एच.ई. कोटारो नागासाकी तथा उप-गवर्नर एच.ई. जुनिची इशिदेरा सहित अन्य सदस्य शामिल रहे। सुल्तानपुर पहुंचने पर प्रतिनिधिमंडल का जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह ने गर्मजोशी से स्वागत किया और जापानी अतिथियों का आतिथ्य-सत्कार कियज्ञं इस दौरान दोनों पक्षों के बीच सौहार्दपूर्ण वातावरण में संक्षिप्त मुलाकात हुई। प्रतिनिधिमंडल के सुल्तानपुर आगमन को उत्तर प्रदेश और जापान के बीच बढ़ते आपसी सहयोग, मित्रता एवं सांस्कृतिक आदान-प्रदान की एक महत्वपूर्ण कड़ी के रूप में देखा जा रहा है।

  यूपी-जापान इन्वेस्टमेंट

यूपी-जापान इन्वेस्टमेंट मीट-2026 के माध्यम से उत्तर प्रदेश में जापानी निवेश को बढ़ावा देने के साथ-साथ दोनों देशों के बीच औद्योगिक, आर्थिक और सांस्कृतिक संबंधों को नई दिशा देने पर जोर दिया जा रहा है। जापानी प्रतिनिधिमंडल का सुल्तानपुर में ठहराव जिले के लिए भी गौरव का विषय रहा। जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह द्वारा प्रतिनिधिमंडल के स्वागत और आतिथ्य से ‘अतिथि देवो भवः’ की भारतीय परंपरा की झलक देखने को मिली। इस संक्षिप्त मुलाकात ने उत्तर प्रदेश और जापान के बीच लंबे समय से कायम मित्रता और साझेदारी को और मजबूत करने का संदेश दिया।

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।