भारत बन गया है अघोषित ‘हिंदू राष्ट्र’…., कालीचरण महाराज ने मुस्लिमों को लेकर दिया यह विवादित बयान

Summary :

अपने विवादित बयानों को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहने वाले हिंदू धर्मगुरु कालीचरण महाराज ने अब मुस्लिम समुदाय के खिलाफ जहर उगलना शुरू कर दिया है।

अपने विवादित बयानों को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहने वाले हिंदू धर्मगुरु कालीचरण महाराज ने अब मुस्लिम समुदाय के खिलाफ जहर उगलना शुरू कर दिया है। उन्होंने अलीगढ़ के संत समागम में भीड़ को संबोधितकरते हुए कहा कि देश में मुसलमानों की बढ़ती आबादी हिंदुओं के लिए मुश्किल और बहन-बेटियों के लिए बहुत बड़ा खतरा है। कालीचरण महाराज का यह बयान सोशल मीडिया प्रभुत तेजी से वायरल हो रहा है, हर तरफ से उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की जा रही है।  कालीचरण महाराज ने दिया विवादित बयान 
कालीचरण महाराज ने कहा कि भारत को ‘हिंदू राष्ट्र’ बनाने के लिए सभी हिंदुओं को एकजुट होना होगा और धर्म के आधार पर ही वोट भी देना होगा। कालीचरण महाराज ने उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ के अचल ताल स्थित रामलीला मैदान में रविवार को ये विवादित बयान दिया। कालीचरण महाराज ने हिन्दू राष्ट्र निर्माण पर जोर देते हुए हिन्दुओं की 3 सूत्रीय मंत्र दिया। उन्होंने कहा कि इस वक्त में हर के पास अपना देश है लेकिन भारत एक अघोषित हिंदू राष्ट्र बनकर रह गया है।
कालीचरण के मुताबिक अगर हिंदू समय रहते अपनी नींद से नहीं जागे तो अपने ही देश में अल्पसंख्यक बनकर रह जाएंगे। मुस्लिम समुदाय की संख्या ज्यादा होने से हिंदू बहन-बेटियों को भी खतरा है, देश का हाल ठीक वैसा ही हो जायेगा जैसा जम्मू-कश्मीर का 30 साल पहले हो गया था।    

Desk Team