हिन्दू समाज पार्टी के अध्यक्ष कमलेश तिवारी की हत्या करने वाले आरोपियों अशफाक और मोइनुद्दीन को कल यानि मंगलवार को गुजरात एटीएस ने गिरफ्तार कर लिया। ये दोनों आरोपी 18 अक्टूबर को तिवारी की हत्या के बाद से फरार थे ।इन दोनों की गिरफ्तारी गुजरात-राजस्थान बॉर्डर से हुई है।
सरकार की कार्रवाई पर कमलेश तिवारी की मां कुसुम ने खुशी जाहिर की है। कुसुम तिवारी ने कहा कि हम आरोपियों की गिरफ्तारी से बहुत खुश हैं। सभी को फांसी दे दी जानी चाहिए। मैं सरकार की कार्रवाई से संतुष्ट हूं। उन्होंने गुजरात पुलिस की खूब तारीफ की। साथ ही अब यह भी कहा कि वह सरकार से भी संतुष्ट है। सरकार ने हर कदम पर उनका साथ दिया।
वहीं, कमलेश के बड़े बेटे सत्यम ने कहा कि पुलिस को इस तरह से पैरवी करनी चाहिए कि हर आरोपी को सख्त से सख्त सजा मिली। पिता की हत्या में शामिल दोनों को फांसी जरूर मिले। कमलेश की पत्नी किरन ने कहा कि पति के हत्यारों को जेल में रोटी तक न खिलायी जाये।
बताया जा रहा है कि शाहजहांपुर में पुलिस को चकमा देकर दोनों यूपी से निकल गए थे और रास्ते से सूरत में अपने परिवार को संपर्क कर रुपयों का बंदोबस्त करने को कहा। बस, यही कॉल गुजरात एटीएस ने ट्रेस कर ली और इन हत्यारों तक पहुंच गई।


Download Android App
Download iOS App



