कानपुर : फिल्म आर्टिकल 15 के विरोध में शुक्रवार दोपहर कई ब्राहमण संगठनों ने मल्टीप्लेक्स और सिनेमा हाल के बाहर यहां धरना प्रदर्शन किया। इसके चलते फिल्म के शो रद्द किए गए।
पुलिस अधीक्षक नगर राजकुमार अग्रवाल ने बताया कि ” फिल्म के विरोध में प्रदर्शनों को देखते हुये जेड स्कवायर मल्टीप्लेक्स समेत सभी सिनेमाघरों में फिल्म के शोर रद्द करवा दिये गये । सिनेमा हालों में जैसे ही फिल्म शुरू हुई बाहर विरोध प्रदर्शन आरंभ हो गया और जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया था। ।”
एसपी ने बताया कि अखिल भारतीय ब्राहमण एकता परिषद, सर्व ब्राहमण सभा जैसे कई ब्राहमण संगठनों ने फिल्म के अभिनेता और निर्माता निर्देशक के खिलाफ नारेबाजी की और फिल्म के पोस्टर फाड. दिये । उन्होंने बताया कि मल्टीप्लेक्स और सिनेमा हाल के बाहर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है ।


Download Android App
Download iOS App



