Kanpur Ola Showroom Fire: कानपुर के ओला शोरूम में लगी भीषण आग, कई स्कूटियां जलकर राख

Summary :

उत्तर प्रदेश के कानपुर के पनकी थाना क्षेत्र के एमआईजी रोड पर मंगलवार देर रात करीब 2 बजे ओला इलेक्ट्रिक के एक शोरूम में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरे शोरूम को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे अंदर खड़ी दर्जनों दोपहिया गाड़ियां, जिनमें कई नई ओला स्कूटियां भी शामिल थीं, जलकर राख हो गईं।

उत्तर प्रदेश के कानपुर के पनकी थाना क्षेत्र के एमआईजी रोड पर मंगलवार देर रात करीब 2 बजे ओला इलेक्ट्रिक के शोरूम में अचानक भीषण आग लग गई। आस-पास के लोगों ने आग लगने की सूचना तुरंत 112 नंबर पर पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी। बताया जा रहा है कि कुछ ही देर में आग ने पूरे शोरूम को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में अंदर खड़ी दर्जनों दोपहिया गाड़ियां जलकर राख हो गईं। शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने की आशंका जताई जा रही है।

देर रात शोरूम के अंदर से उठा धुआं

राहगीरों ने बताया कि उन्हें देर रात शोरूम के अंदर से धुआं उठता दिखाई दिया। कुछ ही पल में आग ने पूरे शोरूम को अपनी चपेट में ले लिया। राहत की बात ये है कि शोरूम के अंदर कोई कर्मचारी मौजूद नहीं था, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। लोगों ने तुरंत इसकी सूचना दमकल विभाग को दी ,मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने तुरंत आग बुझाने का काम शुरू किया और आग को आस-पास की दुकानों में फैलने से रोका।

कई नई ओला स्कूटियां जलकर राख

सूचना मिलते ही पनकी फायर यूनिट टीम तुरंत मौके पर रवाना हुई और भीषण आग को देखते हुए फजलगंज से दो अन्य फायर टेंडर भी बुलाए गए। मौके पर पहुंची दमकल कर्मियों ने शटर तोड़कर अंदर प्रवेश किया और करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया। हालांकि, इस भयानक हादसे में शोरूम में खड़ी कई नई ओला स्कूटियां और अन्य सामान जलकर राख हो चुका था।

शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका

प्रारंभिक जांच में आग लगने के पीछे शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है। फ़िलहाल फायर विभाग की टीम आग लगने के असल कारण की जांच कर रही है। ये भी आंकलन किया जा रहा है कि आग शोरूम में किस जगह से शुरू हुई और इस घटना में कितने सामान को नुकसान पंहुचा है।

Also Read: CM सम्राट का रक्षाबंधन गिफ्ट! छात्राओं को ₹10 हजार हर महीने, 4,700 वाहन देंगे सुरक्षा

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।