दिल्ली एनसीआर के नोएडा के चौड़ा गांव में इस वक्त मातम पसरा हुआ है। 16 अगस्त से लापता नाबालिग आयुष (14 साल) की 21 अगस्त को जंगल में सड़ी-गली लाश मिली। परिवार का आरोप है कि कुछ जिहादियों ने चाकुओं से गोद गोद कर हत्या कर दी। परिवार का कहना है कि जन्मदिन की पार्टी के बहाने घर से आयुष को बुला कर ले गए थे और उसकी हत्या कर लाश को दूर के जंगल में फेंक दिया। परिवार ने पुलिस पर भी आरोप लगाया है। घटना के बाद इलाके में आक्रोश का माहौल है। परिजन लगातार कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
क्या है पूरा मामला?
बता दें कि नोएडा के थाना सेक्टर 24 इलाके में सनसनी फैली हुई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आयुष शुक्ला जिसकी उम्र 14 साल बताई गई है, उसकी हत्या कर दी गई है। शुरूआती जांच में मामला आपसी विवाद से जुड़ा बताया जा रहा है। पुलिस के अनुसार, मृतक और नामजद नाबालिग आरोपी पहले से दोस्त थे। वहीं मृतक की माँ ने असद नाम के युवक और उसके साथियों पर बेटे को चाकू से गोदकर हत्या करने का बड़ा आरोप लगाया है। परिवार आरोपियों के एनकाउंटर की मांग कर रहे हैं। इस मामले को लेकर पुलिस अधिकारी ने बताया है कि बच्चा के गायब होने की सूचना उनके परिजनों की तरफ से दी गई थी। इसके बाद इसे देखते हुए मुकदमा दर्ज किया गया था।
पुलिस ने क्या बताया?
जांच के दौरान, पुलिस ने नामजद नाबालिग को हिरासत में लिया है। पुलिस के अनुसार, पूछताछ और अब तक की जांच से पता चला है कि मृतक आयुष और आरोपी पहले से ही दोस्त थे। ADCP मनीषा सिंह ने बताया कि मृतक बच्चा और नामजद आरोपी दोस्त थे। पुलिस सूत्रों का कहना है कि इस घटना में दो लोग शामिल हैं; दूसरे नाबालिग आरोपी को हिरासत में लेने के लिए टीमें भेजी गई हैं।



Download Android App
Download iOS App




