India के पास से पारी के साथ जीत हासिल करने का सुनहरा मौका, कोलंबो टेस्ट में भारतीय गेंदबाजों ने श्रीलंका के खिलाफ दिखाया जलवा

Summary :

श्रीलंका की पहली पारी 290 रन पर सिमट गई, जिससे भारत को 213 रनों की बढ़त मिली और मेजबान टीम फॉलो-ऑन नहीं बचा सकी। सोनल दिनुषा ने शानदार शतक लगाया, जबकि सारांश जैन ने डेब्यू मैच में दो विकेट लेकर प्रभावित किया। भारत के सभी गेंदबाजों को विकेट मिले और अब श्रीलंका को दूसरी पारी में 213 रन से कम पर रोककर भारत पारी से जीत दर्ज कर सकता है।

कोलंबो टेस्ट में श्रीलंका की पहली पारी 290 रन पर खत्म हो गई है। सोनल दिनुषा की शानदार और ऐतिहासिक शतकीय पारी भी टीम को फॉलो-ऑन बचाने में कामयाब नहीं करा सकी। भारतीय टीम ने अपनी पहली पारी 503 रन पर डिक्लेयर की थी। ऐसे में श्रीलंका को फॉलो-ऑन से बचने के लिए कम से कम 304 रन बनाने थे, लेकिन मेजबान टीम 14 रन पीछे रह गई।

क्यों मिला श्रीलंका को फॉलो ऑन?

Srilanka Gets Follow On
Srilanka Gets Follow On (Source: Google)

श्रीलंका की पहली पारी खत्म होने के बाद भारत को 213 रन की मजबूत बढ़त मिली है। टीम इंडिया ने अब श्रीलंका को दूसरी पारी के लिए बल्लेबाजी का इन्विटेशन दिया है। अगर भारतीय गेंदबाज श्रीलंका की दूसरी पारी को 213 रन से कम पर समेट देते हैं, तो भारत पारी और रन के अंतर से मुकाबला अपने नाम कर लेगा।

India Vs Srilanka Test Match Update: कैसा था चौथे दिन का मिजाज़?

India Vs Srilanka Test Match Update
India Vs Srilanka Test Match Update (Source: Google)

चौथे दिन श्रीलंका ने 265/8 के स्कोर से आगे खेलना शुरू किया था। हालांकि, पूरी टीम चौथें दिन अपने खाते में सिर्फ 25 रन ही जोड़ सकी। इस दौरान सोनल दिनुषा ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए अपना शतक पूरा किया। इस शतक के साथ उन्होंने एक खास अचीवमेंट भी हासिल की। वह भारत के खिलाफ अपने टेस्ट करियर के पहले दोनों मुकाबलों में शतक लगाने वाले दूसरे श्रीलंकाई बल्लेबाज बन गए हैं।

भारत की ओर से चौथे दिन सारांश जैन सबसे बेहतरीन गेंदबाज रहे। इंटरनेशनल क्रिकेट में अपना डेब्यू कर रहे सारांश तीसरे दिन विकेट हासिल नहीं कर पाए थे, लेकिन चौथे दिन उन्होंने शानदार वापसी करते हुए लाहिरु कुमारा और सोनल दिनुषा को अपना शिकार बनाया।

भारत के हर गेंदबाज को मिली सफलता

Indian Bowlers Dominance In Srilanka Vs India Test Match
Indian Bowlers Dominance In Srilanka Vs India Test Match (Source: Google)

श्रीलंका की पहली पारी में भारत का कोई भी गेंदबाज विकेटलेस नहीं रहा। खास तौर पर प्रसिद्ध कृष्णा ने सबसे ज्यादा प्रभावित किया और तीन बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा। आमतौर पर श्रीलंका की पिचें मैच के दूसरे-तीसरे दिन के बाद स्पिन गेंदबाजों के लिए मददगार होने लगती हैं, लेकिन प्रसिद्ध कृष्णा ने तेज गेंदबाजी से अपोनेंट बल्लेबाजों को लगातार परेशान किया।

वहीं मानव सुतार ने भी शानदार गेंदबाजी करते हुए तीन विकेट अपने नाम किए। इसी के साथ, डेब्यू कर रहे सारांश जैन को भी दो सफलताएं मिलीं। मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा ने भी एक-एक विकेट हासिल किया।

अब श्रीलंका दूसरी पारी में बल्लेबाजी कर रहा है और भारत के पास 213 रनों की बढ़त मौजूद है। ऐसे में भारतीय गेंदबाजों के सामने मेजबान टीम को जल्द समेटकर पारी के मार्जिन से जीत हासिल करने का सुनहरा मौका है। वहीं आपको बता दें कि ये आर्टिकल लिखे जाने तक अभी श्रीलंका की दूसरी पारी का स्कोर 20/1 विकेट हो चुका है।

Read More: कब और कहां खेले जाएंगे भारत-अफगानिस्तान के बीच मुकाबले?, देखें टी-20 सीरीज का पूरा शेड्यूल

Rishabh Pandey

ऋषभ पांडे पिछले पांच साल से पत्रकारिता के फील्ड में काम कर रहे हैं, उन्होंने अपनी शुरुआत Zee News चैनल से की थी, इसके बाद उन्होंने News 24 में पॉलिटिकल, एंटरटेनमेंट न्यूज और क्राइम से जुड़ी खबरें लिखीं और बतौर प्रोड्यूसर भी एंटरटेनमेंट बीट पर काम किया, अब ऋषभ Punjab Kesari में एंटरटेनमेंट और स्पोर्टस बीट पर बतौर Sub Editor (हिंदी में) काम कर रहे हैं।