शुभ या अशुभ! काशी विश्वनाथ के शिखर पर दिखा सफेद उल्लू, क्या है संकेत?

Summary :

Kashi Vishwanath Temple White Owl:उत्तर प्रदेश के वाराणसी स्थित प्रसिद्ध काशी विश्वनाथ मंदिर (Kashi Vishwanath Temple) में इन दिनों एक खास नज़ारा चर्चा का विषय बना हुआ है, जिसने भक्तों और श्रद्धालुओं को हैरानी में डालने का काम किया है। सोशल मीडिया पर एक फोटो और वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें मंदिर के शिखर पर एक सफेद उल्लू बैठा हुआ दिखाई दे रहा है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, बताया जा रहा है कि यह सफेद उल्लू पिछले तीन दिनों से लगातार मंदिर के शिखर पर दिखाई दे रहा है। यह दृश्य ना सिर्फ भक्तों के लिए आकर्षण…

Kashi Vishwanath Temple White Owl:उत्तर प्रदेश के वाराणसी स्थित प्रसिद्ध काशी विश्वनाथ मंदिर (Kashi Vishwanath Temple) में इन दिनों एक खास नज़ारा चर्चा का विषय बना हुआ है, जिसने भक्तों और श्रद्धालुओं को हैरानी में डालने का काम किया है। सोशल मीडिया पर एक फोटो और वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें मंदिर के शिखर पर एक सफेद उल्लू बैठा हुआ दिखाई दे रहा है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, बताया जा रहा है कि यह सफेद उल्लू पिछले तीन दिनों से लगातार मंदिर के शिखर पर दिखाई दे रहा है। यह दृश्य ना सिर्फ भक्तों के लिए आकर्षण का केंद्र बन गया है, बल्कि इसे लेकर धार्मिक मान्यताओं और आस्थाओं से भी जोड़कर देखा जा रहा है।

Kashi Vishwanath Temple White Owl: मंदिर के CEO ने शेयर किया वीडियो

इस अद्भुत सीन को लेकर मंदिर प्रशासन भी सक्रिय हो गया है। काशी विश्वनाथ मंदिर ट्रस्ट के CEO विश्व भूषण मिश्र ने खुद अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल से उल्लू का वीडियो शेयर किया है। उन्होंने लिखा कि “आज शयन आरती के बाद बाबा विश्वनाथ के शिखर पर श्वेत उल्लू दिखाई दिया, जो शुभ संकेत माना जाता है। श्री काशी विश्वनाथो विजयतेतराम।” उनकी इस पोस्ट के बाद यह वीडियो और तस्वीरें और भी तेजी से सोशल मीडिया पर फैल गईं और भक्तों के बीच उत्साह का माहौल बन गया।

धार्मिक मान्यताओं में उल्लू का महत्व

भारतीय धर्म और संस्कृति में उल्लू को एक खास स्थान प्राप्त है। उल्लू को मां लक्ष्मी का वाहन माना जाता है, और यदि वह सफेद रंग का हो, तो उसे अत्यंत शुभ, समृद्धि और सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है। लोगों का मानना है कि इस तरह से सफेद उल्लू का मंदिर के शिखर पर लगातार तीन दिनों तक दिखाई देना एक दिव्य संयोग है और यह किसी विशेष सकारात्मक ऊर्जा या संकेत की ओर इशारा करता है।

Kashi Vishwanath Temple

17 से 19 अगस्त तक रहा उल्लू का दर्शन

CEO के द्वारा साझा की गई जानकारी के अनुसार, यह सफेद उल्लू 17 अगस्त की शयन आरती, 18 अगस्त की सायंकालीन श्रृंगार आरती, और 19 अगस्त की सप्तऋषि आरती के समय मंदिर के शिखर पर उपस्थित रहा। उन्होंने बताया कि यह उल्लू मंदिर के शिखर की कोड़र (ऊपरी गुंबद जैसी संरचना) में जाकर बैठ गया और वहां मौजूद भक्तों में इसे देखने के लिए खासा उत्साह देखा गया।

Kashi Vishwanath Temple White Owl

लोगों ने दी मिली जुली प्रतिक्रियाएं

इस तस्वीर और वीडियो को देखने के बाद लोगों की प्रतिक्रियाएं सोशल मीडिया पर खूब आ रही हैं। एक यूजर ने लिखा, “यह एक दुर्लभ और शुभ संकेत है। बाबा के दरबार में सफेद उल्लू का आना कुछ विशेष दर्शाता है।” वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, “आस्था का अद्भुत नजारा है, हर-हर महादेव!” कई भक्त इस दृश्य को ईश्वरीय संकेत मानकर अपनी श्रद्धा व्यक्त कर रहे हैं।

फोटो और वीडियो कैसे पाएं

अगर आप भी इस दिव्य पल को देखना चाहते हैं, तो मंदिर के आधिकारिक कैमरामैन द्वारा लिए गए फोटो और वीडियो उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इन्हें मंदिर ट्रस्ट के माध्यम से देखा और साझा किया जा सकता है। यह घटना ना सिर्फ एक दुर्लभ प्राकृतिक दृश्य है, बल्कि लोगों की आस्था और विश्वास को और गहरा कर रही है। श्रद्धालु इसे एक शुभ संकेत मानकर भगवान शिव और मां लक्ष्मी की कृपा का प्रतीक मान रहे हैं।

यह भी पढ़ें:-Chandra Grahan 2025 Kab Hai?: इस दिन दिखेगा आसमान में लाल चांद, जानें भारत में कब और कहां लगेगा चंद्र ग्रहण

Amit Kumar

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।