Kaushambi Road Accident: उत्तर प्रदेश के कौशांबी में बुधवार सुबह दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद से मौके पर चीख-पुकार मच गई और स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने राहत-बचाव कार्य शुरू कराया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
2 लोगों की मौत, 1 घायल
दरअसल, यह हादसा सरायअकिल कोतवाली क्षेत्र के तिल्हापुर गांव के पास हुआ। पुलिस ने बाइक नंबर के आधार पर एक मृतक की पहचान बिरनेर गांव निवासी 19 वर्षीय जयनारायण पाल और फरीदपुर मजरा औधन निवासी 40 वर्षीय रमेश साहू के रूप में हुई है। वहीं, हादसे में घायल शिवांश साहू को एंबुलेंस में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया, जहां फिलहाल उसका इलाज चल रहा है। अब पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
गैस सिलेंडर भरवाने जाते समय हुआ हादसा

बताया जा रहा है कि रमेश साहू अपने बेटे शिवांश साहू के साथ गैस सिलेंडर भरवाने जा रहे थे। इसी दौरान तिल्हापुर गांव के पास सामने आ रही बाइक से उनकी जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भयानक थी कि दोनों बाइकों के परखच्चे उड़ गए। हादसे से बाद से सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया और लोगों की भीड़ इक्कठा हो गई।
स्थानीय लोगों ने पुलिस और एंबुलेंस को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के शवों और घायलों को सड़क से हटवाया। घायल शिवांश को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं, पुलिस ने दोनों दुर्घटनाग्रस्त बाइकों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
UP News: दोनों परिवारों में मचा कोहराम
इस दर्दनाक घटना की जानकारी मिलते ही दोनों परिवारों में कोहराम मचा हुआ है। परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है और आसा-पास के स्थानीय लोगों से भी पूछताछ कर रही है।


Download Android App
Download iOS App




