मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे किरण पाल सिंह अपने कई हजार समर्थकों के साथ गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) में शामिल हो गए है। राज्य के कद्दावर जाट नेता और मुलायम सिंह यादव सरकार में बेसिक शिक्षा मंत्री रहे किरण पाल सिंह को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई।
लोकनायक जयप्रकाश नारायण आंदोलन की उपज और चौधरी चरण सिंह के कट्टर अनुयाई प्रोफेसर किरणपाल 1980 में अगौता विधानसभा सीट से जीत कर पहली बार विधायक बने। इस सीट से वे पांच बार विधायक चुने गए। वे मुलायम सिंह यादव की सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे। वर्तमान में वे राजनीतिक रूप से निष्क्रिय चल रहे थे।
दिवाली 2020 : अयोध्या में भव्य होगा इस साल का दीपोत्सव, तैयारी में जुटी योगी सरकार
बुलंदशहर के कद्दावर नेताओं में शुमार प्रोफेसर किरण पाल सिंह ने अपना अंतिम चुनाव लोकदल के टिकट पर 2012 में शिकारपुर सीट से लड़ा था। जहां उन्हें सपा के मुकेश पंडित से शिकस्त का सामना करना पड़ा था। तभी से राजनीति के बियाबान में भटक रहे थे।
नुमाइश मैदान में बीजेपी प्रत्याशी उषा सिरोही के समर्थन में आयोजित चुनावी रैली में वे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व प्रदेशाध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह की मौजूदगी में समर्थकों के साथ बीजेपी में शामिल हुए। उनके बीजेपी में शामिल होने से जिले की राजनीति के समीकरणों में बदलाव आने की उम्मीद है।


Download Android App
Download iOS App



