हरिद्वार, संजय चौहान (पंजाब केसरी) : हरिद्वार में आज बसंत पंचमी के अवसर पर पतंगबाजी खूब हुई। हालांकि बीते दो दिनों से हो रही बारिश के चलते शहर के कई स्थानों पर पतंग के बाजार सुने पड़े थे, लेकिन आज सुबह खुले मौसम के बाद युवाओं ने जमकर खरीदारी करते हुए खूब अपनी-अपनी छतों पर चढ़कर खूब पतंगबाजी की। दो दिन बारिश के बाद आज बसंत पंचमी पर्व पर बच्चे और युवाओं की टोली बाजार में पतंग और मांझा खरीदती नजर आयी।
शनिवार को वसंत पंचमी के मौके पर हरिद्वार में पतंगबाजी हुई। जगह-जगह पतंगें उड़ाई गयी। इसके लिए कुछ लोगों ने एक दिन पहले ही लोगों ने खरीदारी कर ली थी। शुक्रवार देर शाम को बरसात रूकने के बाद ज्वालापुर, कनखल और उत्तरी हरिद्वार के बाजारों में पतंग और मांझे की जमकर खरीदारी करने लोग बरसात के बाद भी बाजार में दिखायी दिए। धर्मनगरी में वसंत पंचमी के दिन पतंगबाजी का खूब आनंद उठाया जाता है। बच्चे, बूढ़े, युवा और युवतियों से लेकर महिलाएं तक अपनी-अपनी छतों पर चढ़कर पतंगों में कन्ने सहित अपने परिजनों के साथ चरखी पकड़ते नजर आये। ज्वालापुर और हरिद्वार के अलावा अन्य इलाकों में भी पतंगें उड़ाई जाती हैं। इसको लेकर युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिलता है। आज बसंत मनाने के लिए धर्मनगरी के युवाओं ने पूरे जोश से तैयारियां कर ली थी। सुबह होते ही आसमान में पतंगें दिखनी शुरू हो गयी। देर शाम तक युवा पतंग और मांझा के साथ छतों पर चढ़े रहे।


Download Android App
Download iOS App



