लखीमपुर खीरी में हत्या के मामले थमने का नाम नहीं ले रहा है। यहां हाल ही में एक और ऐसा मामला सामने आया जिसे सुनकर आपके होश उड़ जाएंगे। आपको बता दें हाल ही में कलयुगी पति ने पत्नी को करंट लगाकर मौत की नींद सुला दिया। इतना ही नहीं बाद में पति ने पत्नी के शव को घर में ही दफना दिया था।
पति पत्नी ने की थी लव मैरिज
यह मामला लखीमपुर खीरी के गोला गोकर्णनाथ का है। जहां उमा अहमद के पड़ोस में रहती थी, दोनों के बीच अफेयर शुरू हो गया और दोनों ने छिपकर शादी कर ली।वहीं उमा के घरवाले इस शादी के खिलाफ थे।इसी के साथ उमा का नाम बदलकर फातिमा रखा गया।धीरे-धीरे उमा और अहमद के बीच झगड़ा शुरू होने लगा। साथ ही दोनों में मारपीट भी होती थी।विवाद के चलते उमा कहीं चली भी गई थी जिसके बाद सास ने उसे समझा-बुझाकर दोबारा ऐसा न करने के लिए बोला था।
मृतका की सास ने दी मामले की जानकारी
मामले की जानकारी देते हुए उमा की सास आशिया ने बताया कि उसके बेटे ने उसे कॉल करके बताया था कि उमा कहीं चली गई है।आशिया उस वक्त अपनी बेटी के यहां पर गई हुई थी।जब आशिया को उमा के कहीं जाने का पता लगा तो वो तुरंत बस में बैठ गई और घर वापस आई। तो आशिया ने अहमद से पूछा कि उमा कहां है।इस पर अहमद बोला कि कहीं चली गई है, अभी तक नहीं लौटी।
मृतका की सास ने दी पुलिस को हत्या सूचना
मां आशिया को अपने बेटे पर शक हुआ. इसके बाद अहमद ने पूरी घटना के बारे में बताया कि उसने करंट लगाकर पत्नी को मौत की नींद सुला दिया . इसके बाद आशिया ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।बहरहाल मामले की सूचना मिलते ही मौके पार पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।


Download Android App
Download iOS App



