लोकसभा चुनाव 2019 : कैराना में मतदान में बाधा, BSF ने की हवाई फायरिंग

Summary :

उत्तर प्रदेश की कैराना लोकसभा सीट पर राउलपुर गुजरान में गुरुवार को भीड़ के हंगामे की वजह से मतदान में बाधा उत्पन्न हुआ, जिससे

शामली : उत्तर प्रदेश की कैराना लोकसभा सीट पर राउलपुर गुजरान में गुरुवार को भीड़ के हंगामे की वजह से मतदान में बाधा उत्पन्न हुआ, जिससे सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) को भीड़ को तितर-बितर करने के लिए हवा में गोलियां दागनी पड़ीं।

यह समस्या तब उत्पन्न हुई, जब दो ग्रामीणों अजमेर सिंह और पहल सिंह ने कथित रूप से आरोप लगाया कि मतदान कर्मियों ने उन्हें सपा-बसपा गठबंधन उम्मीदवार को वोट देने के लिए कहा, जिससे वे बिना मतदान किए गांव लौट आए।

देश में लोकसभा चुनाव के लिये मतदान उत्साहवर्धक, NDA के लिये अच्छा संकेत : BJP

उनकी बात सुनते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मतदान केंद्र जा पहुंचे। ग्रामीण वहां पहुंचकर मतदानकर्मियों के खिलाफ नारे लगाने लगे।

भीड़ जब अनियंत्रित होने लगी तो बीएसएफ जवानों ने हवा में गोलीबारी की और भीड़ तितर-बितर हुई।

हवाई फायरिंग की सूचना मिलते ही जिला अधिकारी अखिलेश सिंह और एसएसपी अजय कुमार मौके पर पहुंचे और उन्होंने पाया कि शांति-व्यवस्था कायम कर ली गई है।

करीब 25 मिनट तक व्यवधान के बाद मतदान दोबारा शुरू हो गया।

Desk Team