इंजीनियर बेटे ने की खुदखुशी, 4 दिन घर में पड़ा रहा शव, मानसिक रोगी मां को नहीं लगी भनक, जानें पूरी कहानी

Summary :

Lucknow Crime News Today: लखनऊ के गोमतीनगर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक इंजीनियर ने अपने घर में खुदखुशी करके अपनी जान दे दी। सबसे हैरान कर देने वाली बात यह रही कि घर में मौजूद उनकी मानसिक रूप से बीमार मां को 3-4 दिन तक उसके मरने की खबर तक नहीं लगी। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, मां को अपने बेटे की मौत के बारे में तब पता चला जब, दिल्ली से उसकी बहन ने फोन किया, जिसके बाद पुलिस को मृतक का शव उसके कमरे से बरामद हुआ। Lucknow Crime News Today: क्या…

Lucknow Crime News Today: लखनऊ के गोमतीनगर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक इंजीनियर ने अपने घर में खुदखुशी करके अपनी जान दे दी। सबसे हैरान कर देने वाली बात यह रही कि घर में मौजूद उनकी मानसिक रूप से बीमार मां को 3-4 दिन तक उसके मरने की खबर तक नहीं लगी।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, मां को अपने बेटे की मौत के बारे में तब पता चला जब, दिल्ली से उसकी बहन ने फोन किया, जिसके बाद पुलिस को मृतक का शव उसके कमरे से बरामद हुआ।

Lucknow Crime News Today: क्या है पूरा मामला?

पूरे मामले के बारे में बात करें तो मृतक की पहचान अतुल तिवारी नामक इंजीनियर के रूप में हुई है। जिन्होंने गोमतीनगर के विरामखंड स्थित अपने घर में सुसाइड कर लिया था। यह मामला 3 से 4 दिन पुराना है। उनका शव उनके घर की पहली मंजिल पर मिला. उन्होंने हाथ की नस काटकर मौत को गले लगाया। मिली जानकारी के अनुसार, पत्नी से विवाद के कारण अतुल काफी समय से तनाव में थे, जिसके चलते उन्होंने मौत का रास्ता चुना।

Mother Son Dead Body Case
Mother Son Dead Body Case

 

Mother Son Dead Body Case: मां के साथ रहते थे अतुल

बता दें, कि अतुल अपनी मां सुधा तिवारी के साथ रहते थे. मां ग्राउंड फ्लोर पर तो, वह वह पहली मंजिल पर रहते थे. उनकी मां की मानसिक हालत ठीक नहीं है. मंगलवार को जब अतुल की बहन गीतिका ने फोन कर भाई के बारे में हालचाल लिया तो, मां ने बताया कि उन्होंने अतुल को चार दिन से नहीं देखा है। ऐसे में शक होने पर बहन ने तुरंत संदेह होने पर बहन ने मामा को फोन किया.

Lucknow News Today: कमरे में पड़ा मिला शव

Lucknow News Today
Lucknow News Today

इस दौरान मामा ने परिचितों को अतुल के घर भेजा, जिन्होंने कमरे से तेज दुर्गंध आने पर पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंची गोमतीनगर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा. एसीपी गोमती नगर ने बताया कि जांच में पता चला है कि यह आत्महत्या का मामला लग रहा है. आगे की जांच चल रही है।

यह भी पढ़ें: Banda School Murder Case: स्कूल में हुआ झगड़ा..दोस्त ने दिया धक्का, 10 वर्षीय छात्रा की मौत

Amit Kumar

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।