नाबालिग से पहले किया गैंगरेप, फिर मुंह दबाकर…, दो आरोपी गिरफ्तार

Summary :

Lucknow Minor Girl Gangrape: उत्तर प्रदेश के लखनऊ से एक किशोरी के साथ गैंगरेप की खबर आ रही है। बख्शी का तालाब की रहने वाली एक 16 वर्षीय नाबालिग के साथ चार लोगों ने गैंगरेप किया। किशोरी ने चालाकी से किसी तरह अपनी जान बचाई। गुरूवार की रात को नाबालिग अपने पुराने घर से नए घर में जा रही थी। सुनसान रास्ते पर मौका पाकर दो युवकों ने उसे अगवा कर लिया। दरिंदों ने जंगल में लाकर लड़की के साथ गैंगरेप किया। Lucknow Minor Girl Gangrape : गला दबाकर मारने की कोशिश वहां दो अन्य युवकों को भी बुला लिया…

Lucknow Minor Girl Gangrape: उत्तर प्रदेश के लखनऊ से एक किशोरी के साथ गैंगरेप की खबर आ रही है। बख्शी का तालाब की रहने वाली एक 16 वर्षीय नाबालिग के साथ चार लोगों ने गैंगरेप किया। किशोरी ने चालाकी से किसी तरह अपनी जान बचाई। गुरूवार की रात को नाबालिग अपने पुराने घर से नए घर में जा रही थी। सुनसान रास्ते पर मौका पाकर दो युवकों ने उसे अगवा कर लिया। दरिंदों ने जंगल में लाकर लड़की के साथ गैंगरेप किया।

Lucknow Minor Girl Gangrape : गला दबाकर मारने की कोशिश

वहां दो अन्य युवकों को भी बुला लिया गया। चारों ने युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। विरोध करने पर उसे बुरी तरह पीटा। गला दबाकर उसकी हत्या करने की कोशिश की। इसके बाद उसे बाइक पर बिठाकर कहीं और ले जाने लगे। रास्ते में गांव के पास युवती ने शोर मचाना शुरू कर दिया। युवती ने हिम्मत दिखाई और बाइक का हैंडल मोड़ दिया। इससे बाइक गिर गई। युवती का शोर सुनकर ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। ग्रामीणों ने एक युवक को पकड़ लिया और बाकी भाग गए।

Lucknow Minor Girl Gangrape
Lucknow Minor Girl Gangrape

Lucknow News: दो आरोपी गिरफ्तार

युवती ने लोगों को आपबीती बताई। इस पर ग्रामीणों ने पुलिस कंट्रोल रूम में शिकायत की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया  और उसे थाने ले जाकर पूछताछ की। उसकी निशानदेही पर उसके एक साथी को भी पकड़ लिया गया। दोनों आरोपियों की पहचान शिवा सिंह और राज के रूप में हुई। युवती अन्य दो आरोपियों को नहीं पहचान पाई।  पिता ने तुरंत बीकेटी थाने जाकर सामूहिक बलात्कार का मामला दर्ज कराया। पुलिस ने लड़की को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Lucknow Minor Girl Gangrape
Lucknow Minor Girl Gangrape

 Crime News: किशोरी को जातिसूचक गालियां दी

पीड़िता पिता ने कहा कि आरोपियों ने किशोरी के साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया और जातिसूचक गालियां भी दीं। पीड़ित पिता की तहरीर के आधार पर बीकेटी पुलिस ने इस मामले में आरोपी शिवा सिंह और राज के अलावा अन्य अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और बाकी दो आरोपियों की तलाश कर रही है।

Neha Singh